{"_id":"66df2219f30d236c620df90b","slug":"body-of-youth-killed-in-dubai-brought-to-india-handed-over-to-family-amritsar-news-c-59-1-asr1003-107922-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: दुबई में मारे गए युवक को शव लाया गया भारत, परिवार को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: दुबई में मारे गए युवक को शव लाया गया भारत, परिवार को सौंपा
Mon, 09 Sep 2024 09:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Mon, 09 Sep 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पिछले दिनों दुबई में अचानक दम तोड़ गए बिक्रमजीत सिंह का शव सोमवार को सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट की मदद से वापस भारत लाया गया। शव सोमवार को दुबई से अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा और इसके बाद परिवार के हवाले कर दिया गया।
इस मौके पर एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, मार्केट कमेटी अजनाला के चेयरमैन बलदेव सिंह बब्बू चेतनपुरा, सरबत दा भला ट्रस्ट के पंजाब अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह हेर, मनप्रीत सिंह संधू, परमिंदर सिंह संधू भी मृतक के परिवार के साथ मौजूद रहे। डाॅ. एसपी सिंह ने कहा कि बिक्रमजीत सिंह भी अन्य युवाओं की तरह कुछ समय पहले कर्ज लेकर बेहतर भविष्य के सपने लेकर दुबई गया था। 01 अगस्त को उसकी अचानक मौत हो गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी ट्रस्ट की अमृतसर टीम के माध्यम से मिली थी। इसी दौरान उन्हें पता चला कि संबंधित कंपनी ने शव को भारत भेजने से इन्कार कर दिया है। अब शव को वारिसों के खर्च पर वतन लाया गया है। बता दें कि बिक्रमजीत सिंह के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
- फोटो-- -10, 11

- फोटो