फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   blancket unit in amritsar, sukhbir badal, darbar sahib, amritsar

अमृतसर में लगेगा 200 करोड़े से रजाइयों का कारखाना

Fri, 13 May 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो,अमर उजाला/अमृतसर Updated Fri, 13 May 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
blancket unit in amritsar, sukhbir badal, darbar sahib, amritsar
अमृतसर में ‌दरबार साहिब में माथा टेकने जाते उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अपने चीन दौरे को सफल करार देते हुए कहा कि जल्द ही लुधियाना में 300 एकड़ में इलैक्ट्रिक साइकिल बनाने का कारखाना जल्द लगाया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें एक लाख लोगों को रोजगार भी मिलेगा। सुखबीर बादल अपनी पत्नी हरसिमरत कौर बादल के साथ शुक्रवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीन की पांच-छह कंपनियों ने पंजाब में साइकिल उद्योग लगाने को हामी भरी है। इसके चलते पहला कारखाना लुधियाना में लगेगा, वहीं अमृतसर में भी 200 करोड़ की लागत से रजाइयां बनाने का कारखाना लगेगा। रजाई कारखाना लगने से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेेगा। दोनों इकाइयों को जल्द से जल्द शुरू कराने के लिए सरकार पूरे प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया पंजाब सरकार चीन में अपना निवेश कार्यालय खोलेगी, ताकि वहां के उद्योगपतियों को पंजाब में ज्यादा से ज्यादा निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की ओर से उद्योगों के पंजाब से बाहर जाने के प्रचार को उन्होंने झूठा करार दिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के दुश्मन गुमराह करके सत्ता हासिल करना चाहते हैं, जबकि पंजाब उद्योग का हब बनने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed