फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab News in Hindi: BJP Yuva Morcha protest in across punjab

जहरीली शराब कांड: भाजयुमो का पंजाब भर में प्रदर्शन, सिद्धू की कोठी भी घेरने पहुंचे

Fri, 07 Aug 2020 04:30 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर/पटियाला/लुधियाना/जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर/पटियाला/लुधियाना/जालंधर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Fri, 07 Aug 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: BJP Yuva Morcha protest in across punjab
भाजयुमो कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस।

पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशा-निर्देश पर पंजाब युवा भाजपा प्रधान भानु प्रताप राणा के निर्देश पर युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहरीली शराब की वजह से लोगों की मृत्यु मामले में चार कांग्रेसी विधायकों पर लगाए आरोपों को लेकर कार्रवाई और कांग्रेस सरकार की चुप्पी के खिलाफ पूरे पंजाब में रोष-प्रदर्शन किए। 

विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेसी विधायकों के घरों का घेराव किया गया। इसी कड़ी में तरनतारन के स्थानीय विधायक धर्मवीर अग्निहोत्री के आवास का घेराव भाजयुमो जिला अध्यक्ष गुरप्रीत हीरा के नेतृत्व में किया गया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप राणा ने इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार घर-घर नौकरी देने का वादा भूल कर घर-घर नशा पहुंचा कर मौत बांटने का काम कर रही है। कोरोना महामारी के कारण जब देश में लॉकडाउन लागू रहा तब पंजाब सरकार को शराब के ठेके खोलने की जल्दी थी। उसी समय के दौरान पंजाब में शराब से आने वाले टैक्स का करोड़ों का घोटाला भी हुआ।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- 25 लाख के पैकेज की नौकरी छोड़कर IAS बने इस नौजवान के फार्मूले आपको कर देंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू की कोठी घेरने पहुंचे युवा भाजपा कार्यकर्ता
बीते सप्ताह में अमृतसर, तरनतारन और बटाला में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के घर के बाहर प्रदर्शन करने की कोशिश की।

पुलिस ने सिद्धू के घर से कुछ ही दूरी पर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए अवरोध लगा रखे थे। प्रदेश भाजपा सचिव राजेश हनी व जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौतम अरोड़ा की अगुवाई में सिद्धू के निवास के नजदीक पहुंचे इन कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए अवरोध हटाने के प्रयास किए, ताकि वह सिद्धू के घर के बाहर प्रदर्शन कर सकें। लेकिन भारी संख्या में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं की इस कोशिश को नाकाम कर दिया।



इस बीच पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच टकराव भी पैदा हुआ। गौतम अरोड़ा व उसके के कुछ साथियों ने सिद्धू के घर तक जाने के लिए अवरोधों के ऊपर चढ़ने के असफल प्रयास किये। बाद में भाजपा कार्यकर्ता सिद्धू के घर से कुछ ही दूरी पर बैठकर कैप्टन अमरिंदर सिंह व सिद्धू के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। इस दौरान गौतम अरोड़ा ने कहा कि कैप्टन सरकार हर फ्रंट पर फेल हो चुकी है। राजेश हनी ने कहा कि प्रदेश सरकार जहरीली शराब बेचने वालों को संरक्षण दे रही है।

कांग्रेस घर-घर नौकरी देने की बजाय नशा पहुंचा मौत दे रही: भाजपा

फिरोजपुर में जहरीली शराब से हुई मौतों के मुद्दे पर शुक्रवार को युवा भाजपा ने खेलमंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी की कोठी का घेराव कर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं का आरोप है कि जहरीली शराब के मामले में कांग्रेस के चार विधायक शामिल है। इसलिए पूरे पंजाब में युवा भाजपा कांग्रेस विधायकों व मंत्रियों के निवास स्थानों का घेराव कर रोष प्रदर्शन कर रही है। 

युवा भाजपा के प्रदेश उप प्रधान अभिषेक धवन ने कहा कि फिरोजपुर में विधायक परमिंदर सिंह और गुरुहरसहाए में खेलमंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी की कोठी का घेराव कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। धवन ने कहा कि कांग्रेस सरकार घर-घर नौकरी देने का वादा भूल कर घर-घर नशा पहुंचा मौत देने का काम कर रही है। 

जालंधर: कांग्रेसी विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांग्रेसी विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व युवा भाजपा के प्रदेश प्रधान भानु प्रताप राणा ने किया। जालंधर शहरी युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 के सरकारी आदेशों का पालन करते हुए हर जगह पर सिर्फ पांच कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन किया।

अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि बेबस नौजवानों एवं पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलवाने जालंधर में चारों कांग्रेसी विधायकों राजिंदर बेरी, सुशील रिंकू, बावा हैनरी और परगट सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। युवा कार्यकर्ताओं को सभी विधायकों के घर या दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करना था लेकिन पहले से ही मौजूद पुलिस बल ने सभी प्रदर्शनकारियों को रास्ते में ही रोक लिया। 

अशोक सरीन हिक्की ने आरोप लगाया कि जहरीली शराब का मामला कोई हादसा नहीं, बल्कि कांग्रेसी नेताओं की मिलीभगत की वजह से हुआ हत्याकांड हैं। इस प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा के जिला प्रधान बलजीत सिंह प्रिंस, तलविंदर सिंह शेरू, संकुल महाजन, पंकज सरंगल, संजीव मनी, राहुल चोपड़ा, मनी कुमार, यजित हुरिया, साहिल शर्मा, अर्जुन त्रेहन, दिनेश शर्मा, नरेश वालिया और अरुण मल्होत्रा मौजूद रहे।

पटियाला में कैप्टन सरकार के खिलाफ युवा भाजपा का प्रदर्शन
जहरीली शराब मामले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को पटियाला में युवा भाजपा ने धरना-प्रदर्शन किया। युवा भाजपा ने सीएम के मोती महल और मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा की रिहायश का घेराव करना था लेकिन पुलिस ने धरनाकारियों को पोलो ग्राउंड के पास चौक में ही रोक लिया। जिस कारण युवा भाजपा को वहीं पर धरना देना पड़ा।

इस मौके भाजपा नेता हरिंदर कोहली ने कहा कि कांग्रेस सरकार घर-घर नौकरी देने का वादा भूलकर घर-घर नशा पहुंचा मौत देने का काम कर रही है, जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। मांग की गई कि जहरीली शराब मामले के आरोपियों को जल्द से जल्द सख्त सजाएं दी जाएं।

नंगल में विस अध्यक्ष की कोठी के समक्ष प्रदर्शन
तरनतारन, अमृतसर व बटाला में जहरीली शराब पीने से हुई 100 से भी अधिक मौतों के मामले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नंगल में स्थित पंजाब विधान सभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह की कोठी के समक्ष धरना दिया। भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से त्यागपत्र देने की मांग की। 

जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. जीवन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं बीबीएमबी वर्कशाप के निकट जमा हुए और मुख्यमंत्री व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली की शक्ल में नारेबाजी करते हुए विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह की कोठी के समक्ष पहुंचे। यहां नारेबाजी करते हुए कुछ देर  धरना भी दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed