{"_id":"6523ffda6ae4b85adb0f0326","slug":"bjp-workers-surrounded-the-corporation-commissioners-office-amritsar-news-c-59-1-asr1001-2462-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया निगम कमिश्नर कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया निगम कमिश्नर कार्यालय का घेराव
Mon, 09 Oct 2023 06:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Mon, 09 Oct 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर ने भाजपा शिष्टमंडल को समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन एवं पंजाब सरकार की नाकामियों के कारण गुरुनगरी में फैली महामारी तथा शहरवासियों से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर नगर निगम कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया। नगर निगम की मुख्य बिल्डिंग के गेट के बाहर धरना-प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर भाजपा नेताओं के शिष्टमंडल ने नगर निगम कमिश्नर राहुल को एक मांगपत्र भी सौंपा। इस दौरान कमिश्नर ने भाजपा शिष्टमंडल को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
भाजपा नेताओं ने संबोधन में कहा की डेंगू, चिकनगुनिया व अन्य प्रकार के वायरल बुखार के कारण अमृतसर का हर परिवार बीमारी से पीड़ित है। सरकारी तथा प्राइवेट अस्पताल रोगियों से भरे हैं। कारण नगर निगम ने समय पर कोई दवा का छिड़काव नहीं किया। यह बीमारी छेहरटा, पुतलीघर, इस्लामाबाद, ढपई, बी-ब्लॉक से आरंभ होकर सारे शहर में फैल चुकी है और अब भी फैल रही है। यदि नगर निगम ने उचित समय पर इसकी रोकथाम के प्रबंध किए होते तो शहर की ऐसी दशा न होती। शहर में कूड़े की लिफ्टिंग अधिकतर बंद पड़ी है। सफाई का उचित प्रबंध नहीं है। सीवरेज व्यवस्था भी ध्वस्त हो चुकी है। समय-समय पर इन क्षेत्रों के नागरिकों द्वारा उपरोक्त समस्याओं को लेकर धरने-प्रदर्शन भी किए जा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं निकला है।