{"_id":"61f28ffee3f22757360af57d","slug":"bikram-singh-majithia-will-contest-assembly-elections-against-navjot-singh-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Election 2022: नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ बिक्रम सिंह मजीठिया लड़ेंगे चुनाव, दिलचस्प होगा अमृतसर पूर्वी सीट पर मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Election 2022: नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ बिक्रम सिंह मजीठिया लड़ेंगे चुनाव, दिलचस्प होगा अमृतसर पूर्वी सीट पर मुकाबला
Thu, 27 Jan 2022 06:04 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 27 Jan 2022 06:04 PM IST
सार
शिरोमणि अकाली दल ने बिक्रम सिंह मजीठिया को दो विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी बनाया है। अमृतसर पूर्वी के अलावा मजीठिया मजीठा विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
बिक्रम सिंह मजीठिया व नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर पूर्वी विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प होगा। शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ बिक्रम सिंह मजीठिया को उतारने की घोषणा की है। मजीठिया के चुनाव मैदान में उतरने से इस सीट पर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मजीठिया को पूर्वी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने की बड़ी घोषणा की। वहीं लंबी विधानसभा सीट पर अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल चुनाव लड़ेंगे। सुखबीर ने सतिंदर सिंह छज्जलवडी को जंडियाला गुरु से चुनाव मैदान में उतारने का एलान किया है। जंडियाला गुरु से घोषित प्रत्याशी मलकीयत सिंह एआर की तबीयत ठीक न होने के कारण छज्जलवडी को शिअद का उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
सुखबीर बादल ने कहा कि सिद्धू का अहंकार खत्म करने के लिए उन्होंने मजीठिया को शिअद के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि सिद्धू अहंकारी हो गए हैं और उनका अहंकार चरम पर पहुंच गया है। सिद्धू के दिल में ‘मैं’ आ गया है, जो अपने सामने किसी को कुछ भी नहीं समझते। अब 2022 के चुनाव में जनता सिद्धू को इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
सुखबीर ने सिद्धू को चेतावनी देते हुए कहा नवजोत सिद्धू तैयार हो जाओ, सिद्धू के खिलाफ माझे का शेर मजीठिया चुनाव लड़ेगा। अकाली कार्यकर्ताओं ने बोले सो निहाल के जयकारे लगाते हुए उनकी घोषणा का स्वागत किया। बता दें कि बिक्रम सिंह मजीठिया और नवजोत सिंह सिद्धू एक-दूसरे पर हमले करते रहे हैं। सिद्धू ने मजीठिया पर नशा तस्करों से संबंध रखने का आरोप लगाया था और इस मामले में क्राइम ब्रांच थाना में एक एफआईआर भी दर्ज की गई है।