फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Bike rider burnt alive in Nad fire in Amritsar

Amritsar News: अमृतसर में बाइक सवार नाड़ की आग में जिंदा जला

Wed, 10 May 2023 10:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Wed, 10 May 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Bike rider burnt alive in Nad fire in Amritsar
सड़क से गुजरते समय बाइक और चालक आए आग की चपेट में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। सीमांत लोपोके थानाक्षेत्र के कस्बा चोगांवा में एक खेत में लगाई गई नाड़ में आग ने एक व्यक्ति की जान ले ली। आग की चपेट में आकर बाइक सवार जिंदा जल गया। समाचार लिखे जाने तक बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी थी।


जानकारी के मुताबिक एक बाइक सवार लोपोके से चोगांवा रोड स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास से गुजर रहा था। वहां सड़क किनारे खेत में नाड़ को आग लगाई गई थी। हर तरफ धुआं ही धुआं फैला हुआ था। आग की लपटें सड़क तक पहुंच रही थीं। बाइक सवार ने धुएं के बीच से निकलने का प्रयास किया, लेकिन उसकी बाइक में आग लग गई। बाइक की आग की चपेट में चालक भी आ गया। बाइक और चालक धू-धू कर आग में जलने लगे। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते व्यक्ति की जल कर मौत हो गई। लोपोके थाना प्रभारी मुख्तयार सिंह ने बताया कि बाइक की नंबर प्लेट से मृतक के परिजनों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चेरी हाउस में रखवा दिया गया है और वीरवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed