{"_id":"693ae1113936733ea804878b","slug":"batala-police-have-arrested-two-shooters-from-delhi-who-were-wanted-in-several-murder-cases-amritsar-news-c-83-1-spkl1007-100216-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: बटाला पुलिस ने दिल्ली से दो शूटरों को किया गिरफ्तार, हत्या के कई मामलों में वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: बटाला पुलिस ने दिल्ली से दो शूटरों को किया गिरफ्तार, हत्या के कई मामलों में वांछित
विज्ञापन
बटाला। बटाला पुलिस ने कत्ल और गैंगस्टर वारदातों में नामजद दो शूटरों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी वीरवार को बटाला पहुंचे डीआईजी बाॅर्डर रेंज अमृतसर संदीप गोयल ने दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सैम और नवजोत सिंह निवासी तेलियांवाल शामिल हैं। मौके पर बटाला के एसएसपी डॉ. मेहताब सिंह भी मौजूद थे।
डीआईजी गोयल ने बताया कि यह गिरफ्तारी जीरो टाॅलरेंस नीति के तहत की गई है, जिसमें फिरौती और हत्या की वारदातों में शामिल वांछित आरोपियों को पकड़ा जाता है। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को सर्बजीत कौर ने पुलिस को बयान दिया था कि उनके पति कुलवंत सिंह निवासी गांव मूलियांवाल (बटाला) घर में मौजूद थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने उनके घर में प्रवेश कर कुलवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।
जग्गू भगवानपुरिया ग्रुप ने ली थी जिम्मेदारी
डीआईजी ने कहा कि इस हत्या की जिम्मेदारी सोशल मीडिया के माध्यम से जग्गू भगवानपुरिया ग्रुप ने ली थी। जांच के दौरान सैम और नवजोत सिंह को नामजद किया गया था। इनके खिलाफ बटाला और आसपास के विभिन्न थानों में पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है और अन्य अपराधों में उनके संभावित सहयोगियों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मज़बूत बनाने और भगौड़े अपराधियों को मुक्ति न मिलने का संदेश दिया गया है। संवाद