{"_id":"5ed503a28ebc3e90602ac2aa","slug":"banker-s-daughter-robbed-two-women-out-of-five-robbers-were-also-involved-in-the-incident-gurdaspur-news-pkl3768143151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मी की बेटी को बंधक बना लाखों की लूट, पांच लुटेरों में से दो महिलाएं भी थीं वारदात में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंककर्मी की बेटी को बंधक बना लाखों की लूट, पांच लुटेरों में से दो महिलाएं भी थीं वारदात में शामिल
विज्ञापन
बटाला के शिव नगर में लूट की वारदात के बाद फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम जांच पड़ताल करती हुई।
- फोटो : GURDASPUR
बटाला के मोहल्ला शिव नगर में सोमवार को दिन-दिहाड़े दो महिलाओं समेत पांच लुटेरों ने महिला बैंक कर्मी के घर पर लूट की वारदात की। लूट के समय घर में बैंक कर्मी की बेटी आंचल ही मौजूद थी। लुटेरों के कहने पर जब घर में आंचल ने घर का गेट नहीं खोला तो लुटेरों में से एक घर की दीवार फांदकर अंदर घुसा। इसके बाद सभी लुटेरे अंदर आए गए और घर युवती को बंधक बनाकर उसे कमरे में बंद करने के बाद लूट को अंजाम दिया। घरवालों के मुताबिक लुटेरे घर से सोने के दो कंगन, कैश और चांदी के सिक्के ले गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
महिला बैंक कर्मी की बेटी आंचल ने बताया कि उसके पिता लुधियाना में सीवरेज बोर्ड में कार्यरत है और मां संतोष कुमारी अमृतसर में बैंक में जॉब करती हैं। सोमवार को मां संतोष कुमारी ड्यूटी पर चली गई थी। लॉकडाउन की वजह से मां के साथ रोज उसका भाई कार से अमृतसर जाते हैं। सोमवार को दिन में करीब 11:50 बजे दो महिलाओं ने उनका गेट खटकाया और कहने लगी कि वह गेट खोले उन्होंने एक चेक के बारे में मां से कुछ पूछना है। आंचल ने कहा कि वह शाम को आएं, क्योंकि इस समय मम्मी घर में नही हैं। उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पांचों में से एक युवक उनके घर की दीवार फांद कर अंदर दाखिल हो गया और दरवाजा खोल कर उसे अंदर ले आया। आते ही पांचों लुटेरों ने उसकी पिटाई की और मुंह पर पट्टी बांधकर उसे कमरे में बंद कर दिया।
इसके बाद लुटेरे धमकाने लगे कि अगर उसने उनके जाने के बाद शोर मचाया या पुलिस को फोन किया तो वह उसकी मां और उसके भाई को अमृतसर के रास्ते में ही घेरकर जान से मार देंगे। आंचल ने बताया कि लुटेरों घर से दो सोने के कंगन जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है, 11 हजार रुपये और कुछ चांदी के सिक्के ले गए हैं। पांचों लुटेरे दो मोपेड पर भागे। पुलिस को सूचित किया तो चौकी सिबल के इंचार्ज एएसआई अशोक कुमार और थाना सिविल लाइन बटाला के एसएचओ मुखतार सिंह पहुंचे और निरीक्षण किया। इस मौके पर थाना सिविल लाइन बटाला के एसएचओ मुखतार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी बुलाएं हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।