फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Balwinder Sandhu murder case: three accused, including a gangster, held

बलविंदर संधू हत्याकांड : एक गैंगस्टर समेत तीन आरोपी काबू

Mon, 02 Nov 2020 06:47 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Balwinder Sandhu murder case: three accused, including a gangster, held
तरनतारन। शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में गैंगस्टर रविंदर सिंह ज्ञाना के अलावा सुखराज सिंह सुक्ख और रविंदर सिंह रवि को हिरासत में लिया है। वहीं लुधियाना के सलेम टाबरी क्षेत्र का एक आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सूत्रों के अनुसार, बलविंदर की हत्या के लिए सुपारी दी गई थी। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्याकांड में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर ली है। हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन

16 अक्तूबर की सुबह शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 18 दिन की तफ्तीश के बाद पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की है। हालांकि मामले में भगवानपुरिया की शमूलियत सामने नहीं आई है। गुरदासपुर के दीनानगर थाने के गांव खैल निवासी गैैंगस्टर रविंदर सिंह ज्ञाना की इस हत्याकांड में अहम भूमिका मानी जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed