फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Arms consignment seized in Amritsar BSF apprehends smuggler in Ajnala sector AK-47 bulletproof jacket

अमृतसर में हथियारों की खेप बरामद: अजनाला सेक्टर में BSF ने तस्कर को पकड़ा, एके-47 समेत बुलेटप्रूफ जैकेट मिली

Fri, 19 Jun 2026 10:57 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 19 Jun 2026 10:57 AM IST
सार

प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी आतंकी गतिविधि में किया जा सकता था। जांच एजेंसियां इस पहलू की भी पड़ताल कर रही हैं कि स्वतंत्रता दिवस से पहले राज्य में अस्थिरता फैलाने के उद्देश्य से हथियारों की खेप विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने की योजना तो नहीं थी।

विज्ञापन
Arms consignment seized in Amritsar BSF apprehends smuggler in Ajnala sector AK-47 bulletproof jacket
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 117 बटालियन ने वीरवार देर रात एक विशेष कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई गांव हरड़ खुर्द के निकट की गई, जहां से सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सैन्य सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक एके-47 राइफल, 25 पिस्तौल, 47 मैगजीन, एक बुलेटप्रूफ जैकेट और 368 कारतूस बरामद किए गए हैं। बीएसएफ ओर अन्य सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह खेप पाकिस्तान स्थित आतंकवादियो की ओर से सीमा पार भेजी गई थी।
विज्ञापन


बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से गहन पूछताछ कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश है कि हथियारों की खेप किस नेटवर्क के माध्यम से सीमा पार पहुंची और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका क्या रही है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद हथियारों की संख्या को देखते हुए मामला बेहद संवेदनशील है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी आतंकी गतिविधि में किया जा सकता था। जांच एजेंसियां इस पहलू की भी पड़ताल कर रही हैं कि स्वतंत्रता दिवस से पहले राज्य में अस्थिरता फैलाने के उद्देश्य से हथियारों की खेप विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने की योजना तो नहीं थी। हाल के समय में सीमा पार से ड्रोन और अन्य माध्यमों के जरिए हथियारों तथा नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास लगातार सामने आ रहे हैं। इसी को देखते हुए बीएसएफ, पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और अभियान तेज कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed