फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Angry farmers protest in BJP National General Secretary Chugh and China in farm house, shut doors

नाराज किसानों ने भाजपा राष्ट्रीय महासचिव चुग और छीना को फार्म हाउस में घेरा, दरवाजे बंद किए

Fri, 02 Oct 2020 09:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Angry farmers protest in BJP National General Secretary Chugh and China in farm house, shut doors
अमृतसर के कस्बा हर्षा छीना में किसानों से बातचीत करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चु? - फोटो : AMRITSAR
गांव हर्षा में गुस्साए किसानों ने शुक्रवार को भाजपा के महासचिव तरुण चुग और पूर्व प्रदेश सचिव राजिंदर मोहन छीना को फार्म हाउस में घेर लिया। किसानों ने फार्म हाउस के दरवाजे बंद कर दिए। इस दौरान किसानों और भाजपा नेताओं में जमकर बहस हुई। उन्हें किसान अपने साथ धरनास्थल पर ले गए। आखिरकार मामला बढ़ता देख चुग वहां से निकल गए।
विज्ञापन

राजिंदर मोहन छीना ने नवनियुक्त महासचिव तरुण चुग के सम्मान में अपने पैतृक गांव हर्षा छीना स्थित अपने फार्म हाउस में सुबह करीब दस बजे बैठक का आयोजन किया। सूचना मिलते ही किसानों ने वहां आकर दोनों भाजपा नेताओं को घेर लिया और चुग के साथ नए कृषि कानून पर बहस करने लगे। किसान नेता जतिंदर सिंह ने इन कानूनों को किसान विरोधी बताया, वहीं चुग इन कानूनों के लाभ के बारे में बताने लगे। इस दौरान किसान नेता व चुग के बीच तल्खी बढ़ गई और किसानों ने छीना व चुग को घेरकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

इससे पहले किसानों ने छीना के फार्म हाउस के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। हालांकि बाद में जतिंदर सिंह के कहने पर ये खोल दिए गए। इसके बाद जतिंदर सिंह ने कहा कि जहां किसान दरी बिछाकर बैठे हैं, वहां चलो। किसानों से पूछो कि वे धरने पर क्यों बैठे हैं। इस पर चुग और छीना धरनास्थल पर पहुंचे और किसानों से बात की। वहां भी किसानों ने इस कानून का विरोध जताया तो चुग और छीना वहां से चले गए। इस दौरान एक किसान ने चुग की गाड़ी के सामने लेटने की कोशिश की, लेकिन उसके साथियों ने उसे रोक लिया। चुग गाड़ी से उतरे और किसानों से फिर बात की लेकिन हंगामा बढ़ता देख वे वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने किसानों को गुमराह किया : चुग
बाद में मीडिया से बातचीत में चुग ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश पर दो अक्तूबर से ‘जय किसान जय पंजाब’ कार्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने किसानों को इस कदर गुमराह कर रखा है कि वे यह स्वीकार करने को ही तैयार नहीं कि नए कानूनों से कितने फायदे होंगे। भाजपा किसानों के घर-घर जाकर उन्हें इन कानूनों के बारे में विश्वास में लेगी। लगभग डेढ़ घंटे बाद चुग और छीना इस फार्म हाउस से बाहर निकले।

किसानों ने काले कपड़े पहन कर नेताओं के पुतले फूंके
कृषि कानून के विरुद्ध रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी का धरना शुक्रवार को नौवें दिन में दाखिल हो गया। जंडियाला गुरु के गांव देवीदासपुर के ट्रैक पर बैठे किसानों ने काले कपडे़ पहन कर शिअद (ब) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंककर नारेबाजी की। कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां किसानों के आंदोलन की आड़ में अपने वोट बैंक के लिए चिंतित हैं। सुखबीर बादल को जट सिखों के वोट की चिंता है, कांग्रेस किसान आंदोलन की आड़ में अपनी नाकामियों को छिपाने का ड्रामा कर रही है। भाजपा किसानों के विरुद्ध रही है। पंधेर ने चेतावनी दी कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को किसानों के आंदोलन में शामिल नहीं होने दिए जाएगा। किसान-मजदूर अपना आंदोलन खुद चलाएंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह इस कानून के विरुद्ध अभी तक पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र नहीं बुला सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed