फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, punjab government, Bajwa, scheme

बादलों की नीतियों से अराजकता बढ़ी: बाजवा

Fri, 30 Oct 2015 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Fri, 30 Oct 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप सिह बाजवा ने शुक्रवार को प्रदेश की गठबंधन सरकार पर हमला बोला। उन्होंने श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी के लिए सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि बादलों की नीतियों के कारण सूबे में अराजकता बढ़ गई है। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है। बाजवा श्री हरमंदिर साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


बाजवा ने पंजाब में शांति व भाईचारे के लिए अरदास करने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी के बाद राज्य अराजकता की ओर चल पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिनों से हाइवे बंद करने कारण कानून व व्यवस्था की समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने इंटेलीजेंस पूरी तरह से फेल हो चुकी है। लोग जानना चाहते हैं कि बेअदबी की घटनाओं के पीछे कौन सी ताकते हैं।

उन्होंने हालातों को कंट्रोल करने में राज्य पुलिस की असफलता के लिए बादल सरकार को निशाने पर लिया और बादल से अपनी सुरक्षा व्यवस्था घटाने के लिए मांग की।


उन्होंने हा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर, हरसिमरत कौर और  बिक्रम सिंह मजीठिया की सुरक्षा के लिए एक बटालियन से अधिक सुरक्षा तैनात की गई हैै। उन्होंने सुरेश अरोड़ा को पंजाब के नए डीजीपी के रूप में नियुक्त करने को सही दिशा में उठाया गया कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed