फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, punjab, free, congress, target, bajwa

बादल मुक्त पंजाब बनाना कांग्रेस का लक्ष्य : बाजवा

Sat, 25 Jul 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sat, 25 Jul 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
पीपीसीसी प्रधान गुरप्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि 2017 में बादल मुक्त पंजाब बनाना पंजाब कांग्रेस का मिशन है। इसके लिए पार्टी ने बूथ लेवल पर काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पार्टी का हर कार्यकर्त्ता विस 2017 चुनावों के लिए अपनी कमर कस चुका है। इसके लिए हर क्षेत्र में पार्टी द्वारा लोगों को गतिविधियों के बारे में समझाया जा रहा है। अब लोगों का रुझान भी कांग्रेस की तरफ जा रहा है। बाजवा शनिवार को जिला डीसीसी प्रधान राजीव भगत के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोगों का अकालियों से मन भर गया है। किसी का काम रिश्वत के बगैर नहीं हो रहा है। कांग्रेस के कार्यकाल में व्यापार प्रफुल्लित था, लेकिन 2006 के बाद अकाली-भाजपा ने प्रदेश में अपना राज कायम कर लोगों के हितों का कत्ल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस ने रैलियों का आयोजन शुरू कर दिया है। कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह पर कटाक्ष करते हुए बाजवा ने कहा कि प्रधानमंत्री को अपने मंत्रियों का अच्छे से अस्पताल में इलाज करवाना चाहिए। देश को अन्न देने वाले किसानों पर नपुंसकता, प्रेम-प्रसंग, ड्रग्स जैसे आरोप लगाकर देश की राजनीति को शर्मसार किया गया है।

आम आदमी पार्टी पर एक सवाल में बाजवा ने बताया कि आप पैराशूट से आई हुई पार्टी है, जिनका पंजाब में कोई जनाधार नहीं है। कैप्टन के पूछे बारे में उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों पंजाब के हर क्षेत्र में आयोजित रैली में एक मंच पर दिखेंगे।


बाजवा ने बताया कि दो अक्तूबर से पंजाब में शुरू होने जा रही पदयात्रा को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हरी झंडी देंगे। यह पदयात्रा छह चरणों में चलेगी जो पठानकोट से शुरू होकर हरीके पत्तन में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed