{"_id":"612761ce37afc35a2c269fc6","slug":"amritsar-police-recovered-16-kg-of-heroin-from-driver-of-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: अमृतसर के टैक्सी चालक से 16 किलो हेरोइन बरामद, जम्मू से ला रहा था सप्लाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: अमृतसर के टैक्सी चालक से 16 किलो हेरोइन बरामद, जम्मू से ला रहा था सप्लाई
Thu, 26 Aug 2021 03:12 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 26 Aug 2021 03:12 PM IST
सार
आरोपी चालक अमृतसर का रहने वाला है और इनोवा कार से 12 पैकेटों में हेरोइन भर कर जम्मू से अमृतसर की तरफ आ रहा था। देहात पुलिस को इसकी सूचना मिली।
विज्ञापन
हेरोइन के साथ पकड़ा गया आरोपी ड्राइवर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर देहात पुलिस ने गुरुवार सुबह माधोपुर में नाकेबंदी कर अमृतसर के इनोवा चालक से 16 किलो हेरोइन बरामद की है। आरोपी चालक पंजाब में सप्लाई करने के लिए जम्मू कश्मीर से 12 पैकेटों में भर कर हेरोइन की खेप ला रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने पहले से इसकी जानकारी मिलने पर हेरोइन तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। देहात पुलिस पिछले एक सप्ताह के दौरान अब तक 57 किलो हेरोइन बरामद कर चुकी है। पंजाब पुलिस के डीजी दिनकर गुप्ता ने इस सफलता के लिए अमृतसर देहाती के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना को बधाई दी है।
विज्ञापन
आरोपी चालक अमृतसर का रहने वाला है और इनोवा कार से 12 पैकेटों में हेरोइन भर कर जम्मू से अमृतसर की तरफ आ रहा था। देहात पुलिस को इसकी सूचना मिली। आरोपी चालक माधोपुर से आगे पंजाब में प्रवेश कर सीमांत गांवों में कहीं गायब न हो जाए, इसे देखते हुए पुलिस की टुकड़ी ने माधोपुर सीमा पर पहुंच कर नाकेबंदी कर दी।
विज्ञापन
माधोपुर से जैसे ही सफेद रंग की इनोवा टैक्सी (पीबी01-ए-6708) पंजाब की तरफ बढ़ी तो नाकेबंदी लगा कर खड़ी पुलिस की टुकड़ी ने उसे रोक लिया। पुलिस को कार की तलाशी लेने पर उसके अंदर हेरोइन के 12 पैकेट मिले, जिनके अंदर 16 किलो हेरोइन थी। पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने अभी आरोपी की पहचान नहीं बताई है। इसके पीछे देश की सुरक्षा के साथ-साथ हेरोइन तस्करी के रैकेट तक पहुंचना कारण बताया जा रहा है।