फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar: Nijjarpura toll plaza got closed

अमृतसर में किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी ने निज्जरपुरा टोल प्लाजा करवाया बंद

Fri, 09 Oct 2020 05:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Amritsar: Nijjarpura toll plaza got closed
अमृतसर के सर्किट हाउस चौराहे पर रास्ता रोक धरने पर बैठे किसान - फोटो : AMRITSAR
अमृतसर में किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार को अमृतसर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव निज्जरपुरा के टोल प्लाजा को बंद करवा दिया। कमेटी सदस्यों ने इस दौरान यातायात बहाल रखा। लोग बिना टोल टैक्स देकर अपने वाहन ले जा रहे थे। कमेटी सदस्य हरबीर सिंह का कहना था कि किसान संगठनों की चंडीगढ़ में हुई बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार टोल प्लाजा बंद करवाया गया है। वहीं गांव देवीदासपुर के अमृतसर-दिल्ली रेलवे ट्रैक किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी का धरना शुक्रवार को 16वें दिन में दाखिल हो गया है। कमेटी के प्रदेश महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि रेल ट्रैक पर धरना 11 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को किसानों ने शहर के अति व्यस्त क्षेत्र रिआल्टो चौक में दो घंटे प्रदर्शन कर हरियाणा के सिरसा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया। किसानों ने केंद्र की किसान विरोधी नीतियों के विरुद्ध नारेबाजी की। इस दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई। लोग कई घंटों तक जाम में फंसे रहे। किसान नेता जतिंदर सिंह छीना ने कहा कि केंद्र हो या पंजाब सरकार, किसानों के प्रति गंभीर नहीं हैं। वहीं सांसद श्वेत मलिक की कोठी के बाहर बैठे किसानों का धरना भी शुक्रवार को सातवें दिन में प्रवेश कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed