{"_id":"4a607540f56a7ad88660b0d6ec22fa6a","slug":"amritsar-head-post-sgpc-suspend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जत्थेदारों को पद से नहीं हटाएगी एसजीपीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जत्थेदारों को पद से नहीं हटाएगी एसजीपीसी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Thu, 19 Nov 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 नवंबर को रद्द हुई एसजीपीसी की आंतरिक कमेटी की बैठक अब 26 नवंबर को होगी। इस बैठक में जत्थेदारों को उनके पदों से हटाने के मुद्दे पर विचार नहीं किया जाएगा।
एसजीपीसी अध्यक्ष अतवार सिंह मक्कड़ ने भी स्पष्ट कर दिया है कि 26 नवंबर की बैठक में जत्थेदारों को बदलने पर विचार नहीं होगा।
मक्कड़ ने कहा कि 11 नवंबर को सरबत खालसा के घोषित किए गए जत्थेदार ने जब संदेश पढ़ा तो उस दौरान हुई हुल्लड़बाजी की जांच सब कमेटी ने शुरू कर रही है। उन्होंने कहा कि सारे मामले की जांच होगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि 19 नवंबर की बैठक क्यों रद्द की गई है, इस संबंध में एसजीपीसी का कोई भी पदाधिकारी व सदस्य कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
डेरा मुखी को माफी और बाद में सरबत खालसा में तीन जत्थेदारों को उतारे जाने के बाद से एसजीपीसी की सिख कौम में काफी किरकिरी हो रही थी।
इसी को मुख्य रख एसजीपीसी की आंतरिक कमेटी ने जत्थेदारों को बदलने के लिए 19 नवंबर को बैठक बुलाई थी, लेकिन अकाली दल और एसजीपीसी के मुताबिक पंजाब में अभी वैसे हालात नहीं है, जैसी उनको उम्मीद थी।
विज्ञापन
बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब के नए जत्थेदार की नियुक्ति भी की जानी थी। वहीं जिन कथावाचक का नाम जत्थेदार बनाने के लिए चर्चा में था। उन्होंने भी इस पद को लेने से इंकार कर दिया है।
एसजीपीसी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार कथा वाचक के इंकार के बाद एसजीपीसी काफी दुविधा में है। ऐसा कोई नाम एसजीपीसी को नहीं मिल रहा है, जो कमेटी के फ्रेम में फिट बैठता हो। चर्चा है कि इसी लिए इस बैठक को रद्द किया गया है।