{"_id":"ec88bd0e6d7807c1bb6179b6cede1859","slug":"amritsar-golden-temple-cracker-not-deewali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चलाई जाएगी दिवाली पर दरबार साहिब में आतिश्ाबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं चलाई जाएगी दिवाली पर दरबार साहिब में आतिश्ाबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Mon, 26 Oct 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं को लेकर यहां दुनिया भर में रोष है वहीं इस बार सिख कौम ने भी दिवाली के अवसर पर दीपमाला न करने का फैसला लिया है।
सिखों की भावनाओं को मुख्य रखते हुए एसजीपीसी ने भी दरबार साहिब में दिवाली पर दीपमाला न करने का फैसला लिया है। दिवाली पर दरबार साहिब में आतिशबाजी भी नहीं चलाई जाएगी।
एसजीपीसी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के बेअदबी की घटनाओं से सिखों के मनों को गहरी चोट पहुंची है।
सिख को भी इस बार रोष पूर्व दिवाली के त्योहार पर खुशी नहीं मनानी चाहिए। कुछ दिनों से अलग अलग सिख संगठनों की ओर से भी लगातार घोषणाएं की जा रही थीं कि इस बार बेअदबी के मामलों को लेकर सिख काली दिवाली मनाएं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अमृतसर व खासकर हरिमंदिर साहिब की दिवाली विश्व प्रसिद्ध है। दुनिया भर से दूर दूर से लोग अमृतसर व खासकर हरिमंदिर साहिब की दिवाली देखने के लिए आते हैं। दिवाली के अवसर पर विदेशों से भी भारी संख्या में संगत हरिमंदिर साहिब आती है।