फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, free, student, kidnap, school, traveller

अगवा छात्रा को राहगीर ने बदमाशों से छुड़ाया

Tue, 19 May 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 19 May 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
थाना मौहकम्मपूरा के अंतर्गत पवन नगर में पांचवीं की छात्रा को नकाबपोश दो युवक ने अगवा कर लिया। एक राहगीर की मदद से छात्रा अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूट गई। पुलिस ने मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई है। पुलिस का दावा है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पवन नगर निवासी मुस्कान भरत नगर स्थित माधव सर्वहितकारी माधव निकेतन स्कूल में पांचवीं की छात्रा है। छात्रा के अनुसार स्कूल की फीस लेट होने पर   मैडम निशी शर्मा ने उसे घर भेज दिया। बच्ची की माता गीता शर्मा ने मैडम को फोन पर बताया फीस थोड़े दिन बाद जमा कर दी जाएगी। इसके बाद मुस्कान स्कूल लौट रही थी। मुस्कान के मुताबिक स्कूल गेट पर दो नकाबपोश लोगों ने उसके चाकू दिखाकर स्कूटर पर जबरन बैठा लिया।  वेरका के पास अपहरणकर्ता स्कूटर में पेट्रोल भरवाने लगे।
विज्ञापन

उसके दोनों हाथ बंधे देखकर एक राहगीर को शक हुआ। राहगीर ने अपहरणकर्ताओं को पत्थर मारे। इस पर दोनों उसे धक्का देकर भाग निकले। बाद में बच्ची ने राहगीर के मोबाइल से घर पर फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौहकम्मपूरा पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने छात्रा से घटना के बारे में जानकारी ली। जांच अधिकारी एएसआई जाबांज सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन कर दिया गया, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed