फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar : Drone entered from Pakistan in Indian territory drop heroin, BSF Fired

Amritsar: पाकिस्तान से आए ड्रोन पर BSF ने की फायरिंग, सर्च में मिली तीन किलो हेरोइन

Sat, 15 Apr 2023 10:28 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 Apr 2023 10:28 AM IST
सार

सर्च के दौरान बल के जवानों को बच्चीविंड गांव के एक गेहूं के खेत में गिरा एक बड़ा बैग मिला। जिसके अंदर हेरोइन के तीन पैकेट (3.2 किलो) मिली। जिसके साथ एक लोहे का रिंग और एक चमकीली स्ट्राइप अटैच किया गया था।

विज्ञापन
Amritsar : Drone entered from Pakistan in Indian territory drop heroin, BSF Fired
खेत से बरामद हेरोइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अमृतसर में शनिवार को भारतीय क्षेत्र मुल्लाकोट में पाकिस्तान की ओर से घुसा ड्रोन गांव बच्चीविंड के गेहूं के खेत में एक बैग गिरा  कर लौट गया। हालांकि बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग कर उसे मार गिराने की कोशिश की। बीएसएफ की तरफ से शुरु किए सर्च अभियान के दौरान एक बड़ा बैग मिला, जिसके अंदर 3 किलो 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 
विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक अमृतसर सेक्टर हेडक्वार्टर के तहत जवान 15 अप्रैल की सुबह करीब 3 बज कर 21 मिनट पर सीमांत इलाका में गश्त कर रहे थे। इस दौरान बार्डर आब्जर्विंग पोस्ट (बीओपी) मुल्लाकोट इलाका में जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से घुसे एक ड्रोन की आवाज सुनी। जवानों ने तुरंत ड्रोन पर फायरिंग कर दी। बीएसएफ जवानों ने इस बीच ही गांव बच्चीविंड के एक खेत में कुछ चीज गिरने की आवाज सुनी। जिसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया और वहां सर्च अभियान शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सर्च के दौरान बल के जवानों को बच्चीविंड गांव के एक गेहूं के खेत में गिरा एक बड़ा बैग मिला। जिसके अंदर हेरोइन के तीन पैकेट (3.2 किलो) मिले जिसके साथ एक लोहे की रिंग और एक चमकीली स्ट्राइप अटैच की गई थी। बल के जवान पुलिस के साथ मिलकर पूरे इलाके में सर्च अभियान लगातार चला रहे हैं, ताकि अगर ड्रोन कहीं कुछ और भी गिरा कर गया है, तो उसे भी बरामद किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed