{"_id":"61054675f679591e9f9ac57bf467cef3","slug":"amritsar-bullet-marriage-bride-groom-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट पर बैठ ससुराल पहुंची दुल्हनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट पर बैठ ससुराल पहुंची दुल्हनिया
विनय कोछड़ /अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 07 Nov 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली नेहा की डोली जब शुक्रवार को बुलेट पर निकली तो सब लोग देखते ही रह गए। शंकर सूरी की तमन्ना थी कि शादी के बाद वह अपनी दुल्हन को बाइक पर बैठाकर घर ले जाएं।
शंकर सूरी और नेहा ऑस्ट्रेलिया के डारविन शहर के रहने वाले हैं। दोनों के परिवार अमृतसर-दिल्ली के रहने वाले हैं।
दूल्हे का परिवार अमृतसर के नवांकोट क्षेत्र से है जबकि दुल्हन का परिवार दिल्ली के तिलकनगर से संबंध रखता है।
दूल्हा डारविन के अनाथ आलय में मैनेजर है जबकि दुल्हन किसी निजी कंपनी में सहायक मैनेजर की पोस्ट पर है।
शुक्रवार को एनआरआई जोड़े की शादी संपन्न होने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को बुलेट पर बैठाकर घर ले गया। शंकर ने बताया कि उनके मन में ये तमन्ना पहले से थी।
जब उन्होंने नेहा को इस बारे में बताया तो उसने भी हामी भर दी। बस फिर क्या था ले गए शंकर अपनी दुल्हनियां को बुलेट पर घर।