{"_id":"634e4eb99e6e182e2b7df461","slug":"amritsar-bsf-fired-pakistani-drone-near-border-village-channa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: बीएसएफ ने सीमांत गांव छन्ना के पास गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, सर्च अभियान में मिले हेरोइन के दो पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: बीएसएफ ने सीमांत गांव छन्ना के पास गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, सर्च अभियान में मिले हेरोइन के दो पैकेट
Tue, 18 Oct 2022 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:30 PM IST
सार
भारत-पाक सीमा सेक्टर अमृतसर के सीमांत इलाका की पोस्ट बार्डर आब्जर्विंग पोस्ट (बीओपी) छन्ना के निकट बल की 183 बटालियन के जवान गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवानों ने ड्रोन की आवाज की तरह पाकिस्तान की ओर से आती हुई बजिंग साउंड सुनी।
विज्ञापन
बरामद किया गया ड्रोन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर सेक्टर में बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने सोमवार रात सीमांत गांव छन्ना के पास पाकिस्तानी ड्रोन को गिरा दिया। बीएसएफ ने इसके तुरंत बाद ही पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान चलाया। पंजाब पुलिस और देश की अन्य खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर चलाए सर्च अभियान के दौरान पाकिस्तानी ड्रोन और दो पैकेट बरामद किए, जिनमें 2.5 किलो हेरोइन मिली।
विज्ञापन
बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि भारत-पाक सीमा सेक्टर अमृतसर के सीमांत इलाका की पोस्ट बार्डर आब्जर्विंग पोस्ट (बीओपी) छन्ना के निकट बल की 183 बटालियन के जवान गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवानों ने ड्रोन की आवाज की तरह पाकिस्तान की ओर से आती हुई बजिंग साउंड सुनी। बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन की आवाज की ओर निशाना लगाते हुए फायर किए, जिसके चलते यह जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि इसके तुरंत बाद ही पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। डीआईजी संजय गौड़ ने यह जानकारी पुलिस व देश की अन्य खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों को दी और खुद घटनास्थल पहुंच। इसके बाद छन्ना गांव के आस-पास सर्च अभियान शुरू किया गया। बीएसएफ ने चार लेग वाला डीजेआई बरामद कर लिया। ड्रोन के नीचे बंधे एक पैकेट में हेरोइन के दो पैकेट मिले, जिन्हें खोल कर जांच करने पर उनके अंदर से 2.5 किलो हेरोइन बरामद की गई।
विज्ञापन