{"_id":"64217ec586abfd7c9c0400b8","slug":"amritsar-bsf-fired-on-pakistani-drone-entered-in-india-heroin-and-bike-found-in-field-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: सीमांत गांव तुर में घुसा ड्रोन, BSF ने की फायरिंग, गेहूं के खेत से मिली हेरोइन और बिना नंबर की बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: सीमांत गांव तुर में घुसा ड्रोन, BSF ने की फायरिंग, गेहूं के खेत से मिली हेरोइन और बिना नंबर की बाइक
Mon, 27 Mar 2023 05:02 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 27 Mar 2023 05:02 PM IST
सार
बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बल के जवान रविवार की रात अमृतसर सेक्टर में गांव तुर के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवानों ने पाकिस्तान से आए ड्रोन की आवाज सुनी उस पर निशाना लगाते हुए फायर किए।
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी तस्करों ने बीती रात अमृतसर के सीमांत गांव तुर के पास ड्रोन के जरिए हेरोइन तस्करी की असफल कोशिश की है। बीएसएफ जवानों ने सोमवार सुबह इलाके में चलाए सर्च अभियान के दौरान गेहूं के खेत से मिले एक बैग से हेरोइन के छह पैकेट और एक खेत में पड़ी बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। सुरक्षा बलों को संदेह है कि रविवार की रात पाकिस्तान की ओर से आए ड्रोन ने हेरोइन वाला बैग फेंका है, जो जवानों की फायरिंग के बाद वापस पाकिस्तान लौट गया।
बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बल के जवान रविवार की रात अमृतसर सेक्टर में गांव तुर के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवानों ने पाकिस्तान से आए ड्रोन की आवाज सुनी उस पर निशाना लगाते हुए फायर किए। इस पर ड्रोन एक बैग फेंक कर वापस लौट गया। इसके तुरंत बाद जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया और सोमवार तड़के सर्च अभियान चला दिया।
विज्ञापन
बीएसएफ के जवानों को सर्च के दौरान गेहूं के खेत से एक बैग मिला, जिसके अंदर हेरोइन के छह पैकेट थे। इसके अलावा इसी खेत से बीएसएफ को एक बिना नंबरी मोटरसाइकिल भी मिली। बीएसएफ ने हेरोइन के पैकेटों को अपने कब्जे में ले लिया, जिनमें कुल 6 किलो 275 ग्राम हेरोइन पाई गई। बीएसएफ ने इसमें कार्रवाई करने को लेकर इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: श्री अकाल तख्त साहिब पर बैठक संपन्न: अमृतपाल मामले में गिरफ्तार युवकों को 24 घंटे में रिहा करने का अल्टीमेटम