फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Meeting to discuss current situation in Punjab to held at Shri Akal Takht Sahib in Amritsar all update

श्री अकाल तख्त साहिब पर बैठक संपन्न: अमृतपाल मामले में गिरफ्तार युवकों को 24 घंटे में रिहा करने का अल्टीमेटम

Mon, 27 Mar 2023 04:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 27 Mar 2023 04:46 PM IST
सार

ज्ञानी हरप्रीत सिंह की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में इस बार किसी भी राजनीतिक पार्टी को नहीं बुलाया गया है। सिर्फ बुद्धिजीवी और  सिख धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों को ही इसमें शामिल होने का न्योता दिया गया था। 

विज्ञापन
Meeting to discuss current situation in Punjab to held at Shri Akal Takht Sahib in Amritsar all update
श्री अकाल तख्त पर जुटे सिख संगठनों के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह की कथित धर्म प्रचार गतिविधियों के चलते पैदा हुए पंजाब के मौजूदा हालातों पर चर्चा के लिए श्री अकाल तख्त साहिब पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि विभिन्न जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों के सुझावों को मुख्य रख सरकार को कहा जाता है कि अमृतपाल के मामले में जितने भी युवक गिरफ्तार किए गए है उनको 24 घंटों के भीतर रिहा किया जाए। अगर सरकार ने इस पर अमल न किया तो श्री अकाल तख्त साहिब से सरकार के खिलाफ आंदोलन का एलान किया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Amritpal Singh: विदेश भाग सकता है अमृतपाल, थाईलैंड कनेक्शन खोजने में जुटीं एजेंसियां, हो सकता है बड़ा खुलासा
विज्ञापन


श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की तरफ से अमृतपाल की ओर से 23 फरवरी को अजनाला थाना घेरने के बाद पंजाब में बन रहे हालातों को लेकर सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर बैठक बुलाई गई थी। करीब तीन घंटों तक चली इस बैठक में 60 से अधिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे जिसके बाद सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया गया है। अगर पकड़े गए सिख युवाओं को रिहा ना किया गया तो बड़ा एक्शन एलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानी हरप्रीत सिंह की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में इस बार किसी भी राजनीतिक पार्टी को नहीं बुलाया गया है। सिर्फ बुद्धिजीवी और  सिख धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों को ही इसमें शामिल होने का न्योता दिया गया था। बैठक के बाद बाहर आए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि बैठक में सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देने और उसके बाद बड़ा एक्शन करने पर सहमति हुई है। हालांकि ज्ञानी हरप्रीत सिंह की तरफ से अभी अपना अधिकारिक बयान दिया जाना है।


श्री अकाल तख्त साहिब कार्यालय में चली बैठक में प्रत्येक संगठन के प्रतिनिधि को सिर्फ दो  मिनट बोलने के लिए समय दिया गया। इस समय सिर्फ सुझाव लिए गए। ज्ञानी हरप्रीत सिंह का कहना है कि जिस तरह बड़े स्तर पर पंजाब में पुलिस की कार्रवाई हुई और सिख युवाओं को पकड़ा गया, यह चिंता का विषय है। बुद्धिजीवियों, सिख धार्मिक संगठनों के नुमाइंदों ने इस पर अपने अपने विचार दिए है। बहुत सारे सुझाव प्रतिनिधियों ने दिए है।

ज्ञानी हरप्रीत सिंह का कहना है कि इस बैठक में राजनीतिक पार्टियों को इसलिए न्योता नहीं दिया गया क्योंकि राजनीतिक पार्टियों को बुलाने से बैठक का राजनीतिकरण हो जाता है। जो हालातों को देखते हुए ठीक नहीं है। इसमें सिर्फ धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि व बुद्धिजीवियों ने ही अपने विचार रखे है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि अगर अमृतपाल ने कोई अपराध ही नहीं किया तो फिर उसे पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर देना चाहिए। सरकार को भी पकड़े युवाओं को टार्चर करने की जगह उनके प्रति हमदर्दी रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed