{"_id":"67a26c6e40c1adaaaf024351","slug":"amritsar-accused-was-trying-to-escape-from-police-custody-injured-in-encounter-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar : पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था वांटेड आरोपी, एनकाउंटर में जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar : पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था वांटेड आरोपी, एनकाउंटर में जख्मी
Wed, 05 Feb 2025 01:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:07 AM IST
सार
आरोपी गैंगवॉर, हत्या का प्रयास, फिरौती मांगने जैसी कई संगीन आपराधिक वारदातों में शामिल है।
विज्ञापन
एनकाउंटर के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में एक आरोपी एनकाउंटर के दौरान जख्मी हो गया। आरोपी गैंगवॉर, हत्या का प्रयास, फिरौती मांगने जैसी कई संगीन आपराधिक वारदातों में शामिल है।
विज्ञापन
आरोपी ने मंगलवार देर शाम से भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस की ओर से गोली चलाये जाने पर आरोपी जख्मी हो गया। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
आरोपी का नाम जगरूप सिंह है। आरोपी विभिन्न वारदातों में शामिल है और पुलिस को उसकी तलाश थी। इसे गत दिनों ही पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
जब पुलिस इसकी निशानदेही पर रिकवरी करने के लिए ले जा रही थी तो आरोपी ने घबराहट की बात कही तो पुलिस ने गाड़ी रोक कर इसे बाहर निकाला। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस अधिकारी का रिवाल्वर छीन कर भागना चाहा।
लेकिन मौका रहते पुलिस कर्मियों ने आरोपी पर गोली चलाई और एनकाउंटर के दौरान गोली आरोपी की टांग में जा लगी। आरोपी बुरी तरह से जख्मी हो गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।