{"_id":"cdf17ed4f04a961ef17b915fcbd7a2ce","slug":"amritsar-aap-election-face-clean-sanjay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप लेकर आएगी चुनाव में साफ सुथरे चेहरे: संजय सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप लेकर आएगी चुनाव में साफ सुथरे चेहरे: संजय सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Thu, 31 Dec 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता व पंजाब मामलों के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि अकाली दल के अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल, कैबिनेट मंत्री तोता सिंह, कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया और कैबिनेट मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा बड़े चेहरे नहीं बल्कि राजनीति के बदनाम चेहरे हैं।
संजय सिंह ने वर्ष के अंतिम दिन वीरवार को अमृतसर में मीडिया के साथ बातचीत करते हुए शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधा है। वे अमृतसर में पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा के निकट साथी व बुद्धिजीवी सेल कांग्रेस के राज्य चेयरमैन कुलदीप सिंह धालीवाल के आप में शामिल होने के कार्यक्रम के दौरान मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे।
संजय सिंह ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए नवजोत सिंह सिद्धू के आप में शामिल होने को लेकर साफ इंकार कर दिया। कहा कि सिद्धू ने न तो आप से संपर्क किया और न ही आप ने सिद्धू से संपर्क किया है। आम आदमी पार्टी को बड़े और बदनाम चेहरों की जगह साफ-सुथरे चेहरों की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी छोटी पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में प्रत्येक जिले में जा कर वर्करों को पार्टी की नीतियों के प्रति जागृत कर रहे हैं। माघी मेले की आप की रैली बड़ी रैली होगी। इसमें पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। उसी दिन से पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान भी राज्य में शुरू हो जाएगा।
सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि जिस तरह लगातार लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं उसके साथ पार्टी और मजबूत हो रही है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस और अकाली दल दोनों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। इस मौके प्रदेश कांग्रेस बौद्धिक सेल के चेयरमैन कुलदीप सिंह धालीवाल आम आदमी पार्टी में शामिल होने का एलान करते हुए कहा कि कांग्रेस अब जन कल्याण के रास्ते से भटक गई है। पंजाब में कांग्रेस चाहे कैप्टन या फिर बाजवा को लेकर आए परंतु कांग्रेस के सुधार की कोई भी उम्मीद नहीं है।