Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar 49 Pakistani Sikh pilgrims Attari-Wagah border Pahalgam attack special permission

अमृतसर: अटारी-वाघा बॉर्डर से वतन लाैटे 49 पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु, पहलगाम हमले के बाद से था बंद

Thu, 05 Nov 2026 01:09 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Thu, 05 Nov 2026 01:09 PM IST
सार

जत्था 8 अक्तूबर को लाहौर से ताशकंद होते हुए उज्बेकिस्तान एयरवेज के विमान से नई दिल्ली पहुंचा था। जत्थे में 21 पुरुष, 26 महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। श्रद्धालुओं को भारत के विभिन्न ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करने थे।

विज्ञापन
Amritsar 49 Pakistani Sikh pilgrims Attari-Wagah border Pahalgam attack special permission
घर लाैटते पाकिस्तानी श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बंद पड़े अटारी-वाघा सीमा मार्ग से 49 सदस्यीय पाकिस्तानी सिख जत्थे ने वतन वापसी की। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह जत्था 8 अक्तूबर को लाहौर से ताशकंद होते हुए उज्बेकिस्तान एयरवेज के विमान से नई दिल्ली पहुंचा था। जत्थे में 21 पुरुष, 26 महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। श्रद्धालुओं को भारत के विभिन्न ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करने थे। यात्रा पूरी होने के बाद 30 अक्तूबर को दिल्ली से ताशकंद होते हुए पाकिस्तान लौटने के लिए उन्होंने महंगी हवाई टिकटें भी बुक करवाई थीं।
हालांकि, वापसी का हवाई मार्ग बदलने के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और कमेटी के अंतरराष्ट्रीय मामलों के मुख्य सलाहकार परमजीत सिंह चंडोक ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से संपर्क किया। 
विज्ञापन




इसके बाद मंत्रालय ने विशेष मामले के तौर पर सड़क मार्ग से वापसी की अनुमति दे दी। इससे श्रद्धालुओं को महंगे हवाई सफर के खर्च से राहत मिली है। उन्होंने अपनी वापसी की हवाई टिकटें सरेंडर कर दी हैं और रिफंड की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जत्थे के नेता पपिंदर सिंह ने इस व्यवस्था के लिए भारत और पाकिस्तान सरकार के साथ दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि जत्थे के करीब 40 सदस्यों को यात्रा के दौरान हेमकुंट साहिब के दर्शन करने की विशेष अनुमति भी मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed