गोल्डन टेंपल पहुंचे अर्जेंटीना व उरुग्वे के राजदूत: माथा टेका की अरदास, बोले- दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध
भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो काउसिनो और उरुग्वे के राजदूत अल्बर्टो गुआनी ने मंगलवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो काउसिनो और उरुग्वे के राजदूत अल्बर्टो गुआनी ने मंगलवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे। दोनों देशों के राजदूतों ने दरबार साहिब में माथा टेका। इस दौरान उनके साथ भारतीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
उरुग्वे के राजदूत अल्बर्टो गुआनी ने कहा कि वह पहली बार गोल्डन टेंपल (स्वर्ण मंदिर) आए हैं। उन्होंने कहा कि नए साल पर अपना आभार व्यक्त करने और भारत और उरुग्वे के बीच घनिष्ठ संबंध बनाने की कोशिश करने के लिए यहां आए हैं।
#WATCH | Amritsar | Ambassador of Uruguay, Alberto Guani says, "I have come here to express our gratitude on the new year and try to build closer ties between India and Uruguay."
विज्ञापन विज्ञापन
Ambassador of Argentina to India, Mariano Caucino says, "We came here to pay our respects...I have… pic.twitter.com/Albo44lu95 — ANI (@ANI) January 7, 2025
वहीं, भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो काउसिनो ने कहा कि हम यहां सम्मान देने आए हैं। दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध बने रहें और भारत के लोग हमेशा खुशहाल और स्वस्थ रहें यही हमारी कामना है। राजदूत मारियानो काउसिनो ने कहा कि वह भी पहली बार गोल्डन टेंपल आए हैं।
इस दौरान उन्होंने दरबार साहिब परिसर की परिक्रमा की और गोल्डन टेंपल के बारे में जानकारी प्राप्त की। इतना ही नहीं दोनों देशों के राजदूतों ने गोल्डन टेंपल में फोटो भी क्लिक करवाए।