{"_id":"638f1099639bd40b892e912d","slug":"akali-leader-jagmeet-brar-resigns-from-all-posts-from-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अकाली नेता जगमीत बराड़ ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, श्री अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अकाली नेता जगमीत बराड़ ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, श्री अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात
Tue, 06 Dec 2022 03:53 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 06 Dec 2022 03:53 PM IST
सार
अकाली नेता जगमीत बराड़ ने कहा कि उनके खिलाफ झूठे प्रचार की योजना बनाई जा रही है। आने वाले समय में भी वह शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं और नेताओं को इकट्ठा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।
विज्ञापन
जगमीत बराड़।
- फोटो : फाइल
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ ने मंगलवार को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान अकाली दल की कार्यप्रणाली और अकाली लीडरशिप की गतिविधियों और अकाली दल के भविष्य के मुद्दों पर लंबी चर्चा की गई। इसके बाद उन्होंने अकाली दल के पदों से त्यागपत्र दे दिया है।
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के साथ बैठक के बाद जगमीत सिंह बराड़ ने कहा कि वह आम कार्यकर्ता के रूप में दल को मजबूत बनाने के लिए काम करते रहेंगे। अकाली दल में नेतृत्व परिवर्तन समय की जरूरत है। तभी दल दोबारा अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है। जगमीत बराड़ ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भी उन्हें आदेश दिया है कि वह अकाली दल को मजबूत बनाने के लिए काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव में अकाली दल की हार के कारणों की तलाश के लिए अकाली नेता धुंधा की अगुवाई में एक कमेटी गठित की गई थी। उसकी रिपोर्ट को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ने भी अकाली दल में नेतृत्व परिवर्तन के संबंध में आदेश दिए थे, जिसे भी लागू नहीं किया गया है।
जो जानकारी मांगी वो हाईकमान को भेज दी
कारण बताओ नोटिस पर जगमीत बराड़ ने कहा कि उनकी ओर से सारी जानकारी पार्टी हाईकमान को भेज दी गई है। पहले उन्हें छह दिसंबर को अनुशासन कमेटी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। अब खुद ही पार्टी ने तारीख बदलकर 10 दिसंबर कर दी है। उसने जो भी पूछा गया था उसका जवाब भेज दिया गया है।