फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Akali leader Jagmeet Brar resigns from all posts from party

Punjab: अकाली नेता जगमीत बराड़ ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, श्री अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात

Tue, 06 Dec 2022 03:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 Dec 2022 03:53 PM IST
सार

अकाली नेता जगमीत बराड़ ने कहा कि उनके खिलाफ झूठे प्रचार की योजना बनाई जा रही है। आने वाले समय में भी वह शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं और नेताओं को इकट्ठा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

विज्ञापन
Akali leader Jagmeet Brar resigns from all posts from party
जगमीत बराड़। - फोटो : फाइल

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ ने मंगलवार को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान अकाली दल की कार्यप्रणाली और अकाली लीडरशिप की गतिविधियों और अकाली दल के भविष्य के मुद्दों पर लंबी चर्चा की गई। इसके बाद उन्होंने अकाली दल के पदों से त्यागपत्र दे दिया है।

विज्ञापन


श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के साथ बैठक के बाद जगमीत सिंह बराड़ ने कहा कि वह आम कार्यकर्ता के रूप में दल को मजबूत बनाने के लिए काम करते रहेंगे। अकाली दल में नेतृत्व परिवर्तन समय की जरूरत है। तभी दल दोबारा अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है। जगमीत बराड़ ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भी उन्हें आदेश दिया है कि वह अकाली दल को मजबूत बनाने के लिए काम करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव में अकाली दल की हार के कारणों की तलाश के लिए अकाली नेता धुंधा की अगुवाई में एक कमेटी गठित की गई थी। उसकी रिपोर्ट को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ने भी अकाली दल में नेतृत्व परिवर्तन के संबंध में आदेश दिए थे, जिसे भी लागू नहीं किया गया है।
 
जो जानकारी मांगी वो हाईकमान को भेज दी 
कारण बताओ नोटिस पर जगमीत बराड़ ने कहा कि उनकी ओर से सारी जानकारी पार्टी हाईकमान को भेज दी गई है। पहले उन्हें छह दिसंबर को अनुशासन कमेटी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। अब खुद ही पार्टी ने तारीख बदलकर 10 दिसंबर कर दी है। उसने जो भी पूछा गया था उसका जवाब भेज दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed