फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Akali Dal candidate from Bathinda Harsimrat Kaur Badal paid obeisance at Sri Harmandir Sahib

Amritsar: हरसिमरत कौर बादल ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा, प्रचार शुरू करने से पहले की अरदास

Fri, 26 Apr 2024 05:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 05:02 PM IST
सार

हरसिमरत कौर ने कहा कि अकाली दल से टिकट मिलने के बाद वह एक बार फिर गुरु घर में माथा टेककर चुनाव प्रचार शुरू करने जा रही हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से प्रचार किया जा रहा है कि इस बार आम आदमी पार्टी को राज्य में 13 सीटों पर विजय मिलेगी।

विज्ञापन
Akali Dal candidate from Bathinda Harsimrat Kaur Badal paid obeisance at Sri Harmandir Sahib
हरसिमरत कौर बादल - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा से अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल ने शुक्रवार को श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। हरसिमरत ने गुरु घर में माथा टेका और सरबत के भले के लिए अरदास की। बठिंडा से एक बार फिर लोक सभा की उम्मीदवार घोषित होने के बाद हरसिमरत ने अपनी व अकाली दल की सफलता के लिए अरदास की है।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अकाली दल से टिकट मिलने के बाद वह एक बार फिर गुरु घर में माथा टेककर चुनाव प्रचार शुरू करने जा रही हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से प्रचार किया जा रहा है कि इस बार आम आदमी पार्टी को राज्य में 13 सीटों पर विजय मिलेगी। असल में सच तो यह है कि आम आदमी पार्टी का परिणाम लोक सभा चुनावों में जीरो रहेगा। पंजाब के लोक झूठे वायदे करने वाली आम आदमी पार्टी सरकार का सच जान चुके है। पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हुई कार्रवाई ने आम आदमी पार्टी का बहुत सार सच दुनिया के सामने स्पष्ट कर दिया है। इस बार लोक सभा चुनावों में आम आदमी पार्टी का ग्राफ जीरो रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed