{"_id":"ad4845453dbbb3036c77fb1009023103","slug":"aishwarya-reach-amritsar-shooting-sarabjeet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरबजीत की शूटिंग के लिए अमृतसर पहुंचीं ऐश्वर्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरबजीत की शूटिंग के लिए अमृतसर पहुंचीं ऐश्वर्या
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Wed, 10 Feb 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की जेल में मरने वाले पंजाब के युवक सरबजीत के जीवन पर बनने वाली फिल्म ‘सरबजीत’ की शूटिंग के लिए बुधवार को फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अमृतसर पहुंचीं।
उनके साथ उनकी सास जया बच्चन, फिल्म के डायरेक्टर ओमंग कुमार और प्रोड्यूसर संदीप सिंह भी थे। सुबह से लेकर शाम तक अजनाला के पास एक गांव में ऐश्वर्या रॉय ने शूटिंग की। शूटिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक उमड़े। हालांकि उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी गई। पुलिस की तरफ से टीम को पूरी सुरक्षा दी गई थी।
फिल्म में रणदीप हुड्डा सरबजीत का और ऐश्वर्या राय उनकी बहन दलबीर कौर का रोल अदा कर रही हैं। फिल्म की रिलीज डेट 20 मई है। फिल्म की शूटिंग अमृतसर के अलावा मालेरकोटला और पटियाला में भी दो माह चलेगी।
विज्ञापन
शूटिंग से फ्री होने के बाद शाम को ऐश्वर्या जया बच्चन के साथ बाजार में घूमने के लिए निकली। हालांकि इस दौरान मीडिया को उनकी फोटो नहीं खींचने दी गई। इस वक्त फिल्म की टीम अमृतसर के एक स्थानीय होटल में ठहरी हुई है।