{"_id":"659ae5da52ac34f5f000c9b8","slug":"after-reprimanding-the-minister-tehsildar-registered-the-deaths-late-at-night-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-3875-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: मंत्री की लताड़ के बाद तहसीलदार ने देर रात बैठ दर्ज किए इंतकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: मंत्री की लताड़ के बाद तहसीलदार ने देर रात बैठ दर्ज किए इंतकाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जमीन की रजिस्ट्री और जमीनों से जुड़े दस्तावेज दर्ज करने के नाम पर टालमटोल की नीति और ठगी समाप्त करने के लिए कैंपों की शुरूआत की गई। शनिवार को आयोजित कैंप दौरान राज्य भर में सब-रजिस्ट्रार (तहसीलदार), नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारियों ने कैंप लगा लंबित इंतकाल के मामले निपटाए। अमृतसर में भी लगाए इस विशेष कैंप में तहसीलदारों अधिकारियों ने लोगों की मुश्किलें सुनी और इंतकाल के लंबित केसों को दर्ज किया।
हालांकि कैंप दौरान तहसीलदार अमरजीत सिंह बल का काम देख कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने उनकी क्लास ली। मंत्री द्वारा तहसीलदार की क्लास लिए जाने की बात डीसी घनशाम थोरी के पास पहुंची, तो उन्होंने किसी भी सूरत में अपने हलके के इंतकाल के सभी लंबित मामलों को निपटा कर रिपोर्ट करने के आदेश जारी कर दिए। जिसके बाद सब-रजिस्ट्रार अमरजीत सिंह बल देर रात दस बजे तक अपने हलके के पटवारियों, कानूगो व अन्य स्टाफ के साथ अपने दफ्तर में डटे रहे। बल ने अपनी टीम के साथ देर रात काम कर इंतकाल के लंबित 503 केसों का इंदराज दर्ज कर लिया और इसकी देर रात रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नर के पास भेज दी।