फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Action will be taken on defaming the arrangements of Gurdwara Sahib

गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधों को बदनाम करने पर होगी कार्रवाई

Mon, 02 Aug 2021 10:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on defaming the arrangements of Gurdwara Sahib
अमृतसर। पिछले दिनों गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब से सोशल मीडिया पर एक युवक की ओर से लाइव होकर शिरोमणि कमेटी के प्रबंधों को बदनाम करने का प्रयास निंदनीय है और शिरोमणि कमेटी उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। यह बात शिरोमणि कमेटी के मीडिया उप-सचिव कुलविंदर सिंह रमदास ने कही। उन्होंने कहा कि सतनाम संधू नामक व्यक्ति ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब की सराय से लाइव होकर गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधों के खिलाफ झूठी बयानबाजी की है। जिसमें उसने किसान आंदोलन से लौट रहे लोगों से पैसे लेकर कमरे देने की बात कही थी, जिसमें कोई सच्चाई नहीं।
विज्ञापन

इसके तहत गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के मैनेजर ने प्रबंधों की बदनामी के लिए पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज करवा दी है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने शुरू से ही किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए किसानों की जरूरत के मुताबिक प्रबंध करने की हिदायतें जारी की थीं। कमेटी की ओर से किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों के अब तक 2 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed