फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Accused arrested with 5 kg heroin in Batala Gurdaspur

खेत में छिपाई गई 5 किलो हेरोइन संग आरोपी गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2020 10:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested with 5 kg heroin  in Batala Gurdaspur
डेरा बाबा नानक की भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित कुछ गांवों में बटाला पुलिस की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक गांव के खेत में छिपाकर रखी गई 5 किलो हेरोइन समेत आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में शुक्रवार को इसी मामले को लेकर बटाला के एसएसपी रशपाल सिंह ने प्रेसवार्ता बलाई। प्रेसवार्ता में आईजी बार्डर रेंज सुरिंदरपाल सिंह परमार ने बताया कि बटाला के एसएसपी की अगुवाई में 5 अक्तूबर को डेरा बाबा नानक में भारत-पाक सीमा के साथ लगते गांवों औैर खेतों में तलाशी अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान एएसआई दलजीत सिंह को सूचना मिली थी कि गुरदेव सिंह निवासी गांव मेेघा, थाना डेरा बाबा नानक को अपने खेत में धान की कटाई के वक्त बड़ी मात्रा में हेरोइन मिली है, जिसे गुरदेव ने छिपाकर रख लिया है।
विज्ञापन

इस सूचना पर गुरदेेव सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे काबू कर लिया। गुरदेव सिंह की निशानदेही पर उसके खेत से 5 किलो हेरोइन बरामद की गई हैै। गुरदेव पहले से ही आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। आईजी परमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान इस बात का पता लगाया जाएगा कि यह हेरोइन गुरदेव के पास कैसे आई और इसे आगे कहां-कहां सप्लाई करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed