फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   accused arrested in Rajasansi of Amritsar escaped from scene after shoving police

अमृतसर में आरोपी फरार: राजासांसी में हथियार बरामदगी के लिए घर ले गई थी पुलिस, धक्का देकर भाग गया

Mon, 07 Sep 2026 10:45 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Mon, 07 Sep 2026 10:45 AM IST
सार

थाना सदर पुलिस ने एक वारदात के मामले में सुखदीप सिंह उर्फ सुख निवासी राजासांसी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को हथियार के संबंध में जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस टीम उसे हथियार बरामद करने के लिए उसके घर लेकर गई थी।

विज्ञापन
accused arrested in Rajasansi of Amritsar escaped from scene after shoving police
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अमृतसर के कस्बा राजासांसी में वारदात के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी सुखदीप सिंह उर्फ सुख पुलिस को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। थाना सदर पुलिस आरोपी से हथियार बरामद करने के लिए उसे उसके घर राजासांसी लेकर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस कर्मियों को धक्का दिया और मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार थाना सदर पुलिस ने एक वारदात के मामले में सुखदीप सिंह उर्फ सुख निवासी राजासांसी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को हथियार के संबंध में जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस टीम उसे हथियार बरामद करने के लिए उसके घर लेकर गई थी।
विज्ञापन


पुलिस टीम जैसे ही आरोपी के घर पहुंची, उसने पुलिस कर्मियों को धक्का दिया और वहां से भाग निकला। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाकों में छापामारी कर आरोपी को दोबारा गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। फरार हुआ आरोपी  के खिलाफ कई केस दर्ज है और विभिन्न वारदातों में शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed