{"_id":"603cdc958ebc3ee94d3ca48c","slug":"accuse-arrest-with-drugs-in-gurdaspur-gurdaspur-news-pkl4055873147","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 ग्राम हेरोइन, 12 इंजेक्शन और 12 बोतल नशीली दवा समेत तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 ग्राम हेरोइन, 12 इंजेक्शन और 12 बोतल नशीली दवा समेत तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना धारीवाल पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन, 12 इंजेक्शन और 12 नशीली दवा की बोतलों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले ही पुलिस थानों में कुल 21 केस दर्ज हैं। इनमें से तीन मामलों में इसे सजा भी हो चुकी है।
एसएसपी डॉ. राजिंदर सिंह सोहल ने बताया कि नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए जिले में विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत थाना धारीवाल के एसएचओ मनजीत सिंह, अड्डा जापूवाल में स्पेशल नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान गुरदासपुर से आ रहे सुखदेव सिंह निवासी औजला को रुकने का इशारा किया गया लेकिन उसने स्कूटी भगा ली।
पुलिस टीम ने स्कूटी का पीछा कर आरोपी को काबू कर लिया। डीएसपी कुलविंदर सिंह की देखरेख में तलाशी लेने पर उसकी जेब से 50 ग्राम हेरोइन, 12 इंजेक्शन, 12 नशीली शीशियां बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले ही विभिन्न थानों में कुल 21 केस दर्ज हैं। इनमें से 15 लड़ाई झगड़ों, एक आबकारी एक्ट, पांच एनडीपीएस एक्ट के अधीन दर्ज किए गए हैं। इनमें से तीन मामलों में आरोपी को सजा भी हो चुकी है।