{"_id":"5861419d4f1c1b5b26eeae2d","slug":"accident-mahilpur-accident-child-death-in-accident-seven-injured-in-accident-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहिलपुर में दो कारों की टक्कर में बच्चे की मौत, सात घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहिलपुर में दो कारों की टक्कर में बच्चे की मौत, सात घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Mon, 26 Dec 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-होशियारपुर पर गांव टूटोमजारा के समीप दो कारों की सीधी टक्कर से एक बच्ची समेत सात लोग घायल हो गए और एक चार माह के बच्चे की मौत हो गई।
तरसेम लाल पुत्र साई दास निवासी खारीया जिला गुरदासपुर ने बताया कि वह आपने पौत्र हर्ष (4माह) को लेकर नवांशहर के एक निजी अस्पताल से दवाई लेने के लिए कार से जा रहे थे। उनकी कार को उनका भांजा दलविंदर सिंह निवासी गरोटी जिला गुरदासपुर चला रहा था।
कार में उनका दूसरा भांजा बलदेव राज पुत्र बलवंत राय पत्नी रमन कुमार और उनकी करीब तीन वर्षीया पौत्री रीतिका सवार थीं। वह लोग गांव टूटोमजारा के समीप पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही एक एसेंट कार ने उनकी कार को जबरदस्त टक्कर मार दी।
कार को केशव कुमार पुत्र प्रेम लाल निवासी नवांशहर चला रहा था। रीना देवी पत्नी राकेश कुमार निवासी चौहड़ा उसकी कार में सवार थी। हादसे से दोनों कारों में सवार तरसेम लाल, दलविंदर सिंह, बलदेव राज, सुदर्शना देवी, केशव कुमंार, रीना देवी, रीतिका और चार माह का बच्चा हर्ष घायल हो गए।
विज्ञापन
जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया। वहां से डाक्टरों ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया। केशव कुमार, रीना देवी को सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया गया है और तरसेम लाल, दलविंदर सिंह, बलदेव राज, सुदर्शना देवी, केशव कुमंार, रीना देवी, रीतिका को सिविल अस्पताल गुरदासपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस चब्बेवाल ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।