{"_id":"5ecbb6188ebc3e904a749e92","slug":"accident-in-amritsar-one-died-two-serious-amritsar-news-pkl376143024","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसरः नहर के पास खड़े तीन लोगों को कार से रौंदने की कोशिश, एक की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसरः नहर के पास खड़े तीन लोगों को कार से रौंदने की कोशिश, एक की मौत, दो गंभीर घायल
Tue, 26 May 2020 12:19 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानविंड के साथ बहने वाली अपर दोआबा नहर के पास खड़े तीन लोगों को रविवार देर एक अज्ञात तेज रफ्तार कार चालक ने रौंदने की कोशिश की। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मारे गए व्यक्ति का नाम करणशेर है।
घायलों के नाम जतिंदर सिंह और सुरजन सिंह हैं। दोनों घायलों को अमृतसर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। यहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दोनों को गहरी चोटें लगी हैं और शरीर के कई भागों की हड्डियां टूट गई हैं।
थाना सुल्तानविंड के एएसआई प्रद्युमन सिंह ने बताया की पुलिस ने करणशेर के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। करणशेर के शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है। पुलिस इस पूरे रास्ते में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि कार इतनी तेज थी कि करणशेर कई फुट दूर जाकर गिरा। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आ गई थीं। दोनों घायलों को कार की साइड लगने से गंभीर चोटें आई हैं। कार चालक फरार है। पुलिस की तलाश जारी है।