फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   AAP punjab incharge reached at shri harmandir sahib

आम आदमी पार्टी पहले घोषित कर देगी सीएम पद का उम्मीदवार

Thu, 05 Mar 2020 10:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
AAP punjab incharge reached at shri harmandir sahib
अमृतसर दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान व आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों के न? - फोटो : AMRITSAR
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी विधायक जरनैल सिंह ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर पंजाब प्रभारी की कमान विधिवत रूप से संभाल ली है। सचखंड में नतमस्तक होने के बाद जरनैल सिंह ने दावा किया कि वह पार्टी से रूठे कार्यकर्ताओं और नेताओं को पार्टी में वापस लाने की भरपूर कोशिश करेंगे। वह जल्द ही पार्टी के विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठकों का दौर शुरू करेंगे। 2017 के विधानसभा के चुनाव में जो गलतियां हुईं थी, वह दोहराई नहीं जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी चुनाव मैदान से उतरने से पहले मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर देगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के लोग कैप्टन सरकार से नाखुश हैं। पंजाबी शिअद को अब मुंह नहीं लगाना चाहते। पंजाब नई पार्टी की तलाश में है। यह तलाश आम आदमी पार्टी के रूप में पूरी होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली में हुई जीत के बाद अब पंजाब की जीत के लिए अरदास के लिए श्री हरमंदिर साहिब नतमस्तक होने के लिए आए हैं। उन्होंने दिल्ली की जीत का शुकराना भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में मान ने कहा कि वह लोकसभा में पाकिस्तानी नागरिक अरुषा आलम के वीजा का मुद्दा उठाएंगे। मान के अनुसार यह मामला कैप्टन की निजी जिंदगी से जुड़ा हुआ है। वह इस टिप्पणी नहीं करना चाहते लेकिन एक पाकिस्तानी नागरिक सरकारी घर में कैसे रह सकती है। पाकिस्तान से आए नागरिक को एक शहर का वीजा मिलता है। कैप्टन अरुषा को कभी दिल्ली, कभी शिमला लेकर जाते हैं। यह देश की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है।

मान ने दिल्ली दंगों के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि देश में सांप्रदायिक राजनीति हो रही है। इसलिए संसद की कार्यवाही नहीं चल रही है। मान ने कहा कि दंगों में ताहिर हुसैन दोषी है तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए। कपिल मिश्रा पर भी केस दायर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed