फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Aam Aadmi Leader Climbed on Water tank in Amritsar for action against culprits who beats him

Amritsar: आरटीआई डालने पर हुई थी मारपीट, टंकी पर चढ़ा नाराज आप नेता, पुलिस ने आश्वासन देकर उतारा 

Thu, 23 Jun 2022 05:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Jun 2022 05:21 PM IST
सार

वल्ला के निकट स्थित गांव निजामपुर के रहने वाले आम आदमी पार्टी के नेता धर्मेंद्र ने गांव के विकास को लेकर पिछले माह एक आरटीआई डाली थी। इसके बाद कुछ लोगों ने 30 मई को हथियारों से लैस होकर इस नेता पर हमला कर उसके साथ मारपीट की और उसके केशों की भी बेअदबी की गई।

विज्ञापन

विस्तार

अमृतसर में वल्ला के एक गांव के विकास को लेकर आरटीआई मांगने पर आम आदमी पार्टी के नेता को कुछ लोगों ने पीट दिया था। काफी दिन बीत जाने पर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आप का नेता गुरुवार को गांव में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उसे मनाकर नीचे उतारा। घटनास्थल पर पहुंचे जंडियाला गुरु थाना के प्रभारी शमशेर सिंह ने आप नेता को उसके हमलावरों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई करने का भरोसा दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वल्ला के निकट स्थित गांव निजामपुर के रहने वाले आम आदमी पार्टी के नेता धर्मेंद्र ने गांव के विकास को लेकर पिछले माह एक आरटीआई डाली थी। इसके बाद कुछ लोगों ने 30 मई को हथियारों से लैस होकर इस नेता पर हमला कर उसके साथ मारपीट की और उसके केशों की भी बेअदबी की गई। आप नेता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मामले में हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज आप नेता गुरुवार को गांव में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया।
विज्ञापन


जंडियाला गुरु के डीएसपी सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र का पिछले माह गांव की पंचायत के साथ झगड़ा हुआ था, तब मेडिको लीगल रिपोर्ट के आधार पर गांव के आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई थी और उन्हें काबू करने के लिए दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान ही गुरुवार सुबह करीब 9 बजे शिकायतकर्ता धर्मेंद्र गांव में पानी की टंकी पर चढ़ गया। डीएसपी ने बताया कि धर्मेंद्र एफआईआर में आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहा था। उसे विश्वास दिलाया कि उसकी जायज मांगों पर तुरंत कार्रवाई होगी और आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे धर्मेंद्र पानी की टंकी से नीचे उतर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed