{"_id":"5f3674578ebc3e3cb165542c","slug":"a-new-zealand-transport-company-prevents-amritdhari-sikhs-from-wearing-sri-sahib-amritsar-news-pkl3846283128","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड की ट्रांसपोर्ट कंपनी ने अमृतधारी सिख को श्री साहिब पहनने से रोका, एसजीपीसी ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूजीलैंड की ट्रांसपोर्ट कंपनी ने अमृतधारी सिख को श्री साहिब पहनने से रोका, एसजीपीसी ने जताया विरोध
Sat, 15 Aug 2020 08:29 AM IST
पंजाब ब्यूरो
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने न्यूजीलैंड की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा एक सिख ड्राइवर को श्री साहिब पहनकर कार्यस्थल पर आने से रोकने का गंभीर नोटिस लिया है। एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने न्यूजीलैंड की ट्रांसपोर्ट कंपनी की इस दुर्भाग्यपूर्ण कार्रवाई को सिखों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया।
लौंगोवाल ने कहा कि अमृतधारी सिखों के लिए किरपान ककारों का महत्वपूर्ण भाग है। जो सिखी जीवन यापन के अनुसार जरूरी है। न्यूजीलैंड के एक शहर उताहुहु की ट्रांसपोर्ट कंपनी ने अमनदीप सिंह नामक एक गुरसिख को जानबूझ कर परेशान किया। न्यूजीलैंड में किरपान पहनने वाले सिखों को परेशान करना दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार को इस घटना का गंभीर नोटिस लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय न्यूजीलैंड सरकार से संपर्क कर सिखों के धार्मिक ककारों के सम्मान के लिए जरूरी कदम उठाए। लौंगोवाल ने न्यूजीलैंड के अलग-अलग गुरुद्वारा साहिबान की प्रबंधक कमेटियों व गणमान्य सिखों को यह मामला वहां कि सरकार के सामने उठाने की अपील भी की। ताकि आगे से इस प्रकार की कोई भी परेशानी किसी अमृतधारी सिख को न उठानी पड़े।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड सरकार को याद रखना चाहिए कि किरपान खालसाई जीवन यापन का महत्वपूर्ण अंग है। देश-दुनिया में अमृतधारी सिख किरपान पहन कर ही रहते हैं। विदेशों में रहने वाले सिखों में बहुत से अमृतधारी सिख हैं।