{"_id":"693ae3814f5940e9cd0b0088","slug":"a-bus-traveling-from-nangal-to-ludhiana-went-out-of-control-seven-people-were-run-over-and-seriously-injured-amritsar-news-c-74-1-spkl1022-113360-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: नंगल से लुधियाना जा रही बस बेकाबू<bha>;<\/bha> सात को रौंदा, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: नंगल से लुधियाना जा रही बस बेकाबू<bha>;</bha> सात को रौंदा, गंभीर घायल
विज्ञापन
लुधियाना। नंगल से लुधियाना जा रही निजी बस के वीरवार दोपहर बेकाबू होने से अफरा-तफरी मच गई। पुल से उतरते समय अचानक ब्रेक फेल होने के चलते बस ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी, जिससे वह दूर जाकर गिरा। इसके बाद बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, जिससे उसके पास खड़े लोग घायल हो गए। हादसे में कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घायल संतोष रानी, उसकी बेटी महक, संगरूर निवासी गुरमुख सिंह और मंजीत कौर, हंबड़ा के दर्शन सिंह, जीरा के मेवा सिंह तथा ई-रिक्शा ड्राइवर राजिंदर ठाकुर को लोगों की मदद से सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। कुछ घायलों को निजी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डिवीजन पांच पुलिस के अनुसार बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
ब्रेक फेल होने की आशंका
पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और एक्सपर्ट्स से बस के ब्रेक फेल होने की जांच कराई जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस में यात्रियों की भीड़ थी। हादसे के समय स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए आए और घायल लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और वाहन का तकनीकी निरीक्षण किया जाएगा। यह हादसा शहर में पुलों और संकरी सड़कों पर वाहन सुरक्षा की अहमियत को फिर से उजागर करता है।