{"_id":"92-37936","slug":"Amritsar-37936-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं को लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं को लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार
Amritsar
Updated Thu, 30 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर। अमृतसर पुलिस ने श्री हरमंदिर साहिब के आसपास श्रद्धालुओं को लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया है। आरोपियों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
थाना कोतवाली के एसएचओ सुखविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि श्री हरमंदिर साहिब आने वाले श्रद्धालुओं से वारदात करने वाला गिरोह मंगलवार रात को गलियारा में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने छापा मारकर दो आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान दिलबाग सिंह निवासी हबीबपुरा सुल्तानविंड रोड और राजदीप सिंह निवासी नमस्ते चौक सेक्टर चार करनाल के रूप में हुई है। आरोपी दिलबाग सिंह से 95 और राजदीप से 85 नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं।