फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   2013 में लागू होगी नई उद्योग नीति

2013 में लागू होगी नई उद्योग नीति

Sat, 08 Dec 2012 05:30 AM IST
Amritsar
Amritsar Updated Sat, 08 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर। उद्योग मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि सरकार की तरफ से राज्य में व्यापार और उद्योगों को उत्साहित करने के लिए फरवरी 2013 में नई औद्योगिक नीति को लागू कर कर दिया जाएगा। इसके तहत पंजाब में होटलों और अस्पतालों को उद्योगों का दर्जा प्रदान किया जाएगा। पंजाब सरकार केंद्र पर दबाव बना रही है कि इस्ट और वेस्ट फ्रेट कारिडोर को अटारी सीमा तक ले जाया जाए। जोशी शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला पाईटेक्स-2012 के उद्घाटन के अवसर पर भारत, पाकिस्तान और अफ्रीका के व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

जोशी ने कहा कि पंजाब में उद्योगपतियों को सुविधाएं देने के लिए लैंड बैंकों की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत पंजाब सरकार लीज पर भी उद्योगपतियों को भूमि देने की व्यवस्था करेगी। पंजाब सरकार की ओर से उद्योगपतियों की सुविधाओं को मुख्य रखते हुए सिंगल विंडो प्रणाली शुरू कर दी गई है। मैनूअल सिस्टम शुरू हो गया है जल्दी ही यह ऑनलाइन भी शुरू हो जाएगी। इस के तहत व्यापारियों का सारा रिकार्ड ऑनलाइन हो जाएगा। इससे उद्योग विभाग में फैला भ्रष्टाचार भी पूर्ण रूप में खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

जोशी ने कहा कि अटारी सीमा के माध्यम से पहले करीब 200 वस्तुओं का व्यापार होता था। अब नए वर्ष से 6 हजार वस्तुओं का व्यापार शुरू हो जाएगा। पंजाब में उद्योगों के विकास के लिए जो लैंड बैंकों की व्यवस्था की जा रही है उसके तहत दस हजार एकड़ भूमि में यह बैंक कंडी क्षेत्र और गैर उपजाऊ भूमि पर स्थापित किए जाएंगे। 2013 पंजाब सरप्लस बिजली वाला राज्य बन जाएगा। फिर उद्योगों को किसी भी तरह बिजली की कमी नहीं रहेगी। पंजाब में स्थापित किए गए थर्मल प्लांट अगले वर्ष से उत्पादन शुरू कर देंगे। जोशी ने पाकिस्तान और भारत के व्यापारिक चैंबरों की ओर से पिछले पांच वर्षों से लगातार सफलता पूर्वक व्यापार मेले आयोजित करने का स्वागत करते हुए कहा कि इस से दोनों देशों में व्यापार बढ़ेगा और दोनों देशों के लोगों को आर्थिक लाभ भी होगा। इस बार भारत सरकार ने एक हजार पाकिस्तानी व्यापारियों को वीजे दिए हैं। इस दौरान पाकिस्तान से आए 6 विभिन्न चैंबरों के प्रतिनिधियों की ओर से अनिल जोशी को सम्मानित भी किया गया। उन्हाेंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि भारत में व्यापारिक सांझ बढ़ाने के लिए विदेशी व्यापारियों को कोई भी मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। इस मेले में 9 देशों के व्यापारी अपने उत्पादों को लेकर पहुंचे है। इसमें 350 विभिन्न प्रदर्शनियां लगाई गई है। पंजाब सरकार की ओर से पंजाब पैवेलियन के बैनर तले उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर पीएचडी चैंबर के अशोक खन्ना, दलीप शर्मा, मेयर बख्शी राम अरोड़ा, डा. एसके सरा, एमपी अरोड़ा, राजीव बाली, आरएस सचदेवा सुरजीत कौर आदि भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed