फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   85 Pilgrims went to pakistan via attari border for visit shri katas raj temple

अटारी बॉर्डर पर गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, 85 श्रद्धालु श्री कटासराज के लिए रवाना

Fri, 13 Dec 2019 09:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Dec 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
85 Pilgrims went to pakistan via attari border for visit shri katas raj temple
श्री कटासराज मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का एक दल रवाना।

ऐतिहासिक धर्मस्थल श्री कटासराज मंदिर के दर्शन के लिए 85 तीर्थयात्रियों का एक दल हर-हर महादेव के जयकारों के साथ अटारी सीमा से पाकिस्तान रवाना हुआ। इन श्रद्धालुओं में 25 महिलाएं भी शामिल थीं। श्रद्धालुओं के जत्थे की अगुवाई केंद्रीय सनातन सभा (उत्तरी भारत) के अध्यक्ष शिव प्रताप बजाज कर रहे थे। पाकिस्तान रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में माथा टेका। 

विज्ञापन


श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं को सिरोपे भेंटकर सम्मानित किया। कमेटी के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने जत्थे के अध्यक्ष शिव प्रसाद बजाज को श्री रामायण सहित कई धार्मिक किताबें भी सौंपी। जत्थे के सदस्य इन धार्मिक पुस्तकों को कटासराज की यात्रा में मिलने वाले पाकिस्तानी हिंदुओं को देंगे। 
विज्ञापन


बजाज ने कहा कि पाकिस्तान वक्फ बोर्ड द्वारा यात्रा के दौरान पूरे सहयोग का आश्वासन दिया गया था। इसी के बाद श्री कटासराज की यात्रा की तैयारी की गई। श्रद्धालुओं का जत्था 15 और 16 दिसंबर को श्री कटासराज में महापूजन करेगा। इस दौरान मंदिर में श्री गणेश चतुर्थी व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री कटासराज स्थित श्री अमरकुंड में धनु संक्रांति पवित्र स्नान का आयोजन होगा। रात्रि के समय अमरकुंड के तट के नजदीक दीपमाला की जाएगी। 17 दिसंबर को यात्रा दल लाहौर पहुंचेगा। जहां भगवान श्री कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी। 18 दिसंबर को लाहौर की स्थापना करने वाले भगवान श्रीराम के बेटे लव की समाधि पर श्रद्धा पुष्प अर्पित किए जाएंगे। 19 दिसंबर को तीर्थयात्री वतन लौट आएंगे। 


जत्थे में शामिल सतीश शौकीन ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच 1974 में हुए समझौते के अनुसार पाकिस्तान श्री कटासराज की यात्रा के लिए देशभर के 200 हिंदू श्रद्धालुओं को वीजा जारी करता है। पाकिस्तान पहुंचने पर वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालु बसों में बैठकर श्री कटासराज के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed