फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   वायुसेना के शौर्यवीर अभिनंदन को शहीद मनिंदर के परिजनों का सलाम

वायुसेना के शौर्यवीर अभिनंदन को शहीद मनिंदर के परिजनों का सलाम

Fri, 01 Mar 2019 09:55 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Mar 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
वायुसेना के शौर्यवीर अभिनंदन को शहीद मनिंदर के परिजनों का सलाम
सभी केंद्र
विज्ञापन


वायुसेना के शूरवीर अभिनंदन को शहीद मनिंदर के परिजनों का सलाम
शहीद बेटे की वर्दी पहन पिता बोले-ऐसा लग रहा है कि मेरा बेटा वापस लौट रहा है
मनन सैनी
गुरदासपुर। पुलवामा हमले में शहीद होने वाले दीनानगर निवासी कांस्टेबल मनिंदर सिंह के परिजन विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई का समाचार सुनते ही बेटे की शहादत के गम को कुछ पल के लिए भूल गए और अभिनंदन की वतन वापसी की खुशी मनाने लगे। शहीद मनिंदर के पिता सतपाल अत्री भावनाओं के आवेश में इस कदर बह गए कि उन्होंने सुबह उठते ही शहीद बेटे की वर्दी पहन ली और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ वायुसेना के शूरवीर अभिनंदन की सकुशल रिहाई पर उन्हें सेल्यूट किया। शहीद मनिंदर के पिता सतपाल अत्री ने नम आंखों से बताया कि अभिनंदन की वतन वापसी पर उन्हें महसूस हो रहा है कि जैसे उनका मनिंदर वापस आ रहा है। आज वह अभिनंदन में अपने बेटे का अक्श देख रहे हैं। मनिंदर की बहन शबनम व भाई लखवीश ने भी अभिनंदन की रिहाई पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि यह देश की जीत है।


दुश्मन के गढ़ में झुके नहीं अभिनंदन: कुंवर विक्की
इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की ने कहा कि वह अभिनंदन के अदम्य साहस को सलाम करते हैं, जिसने दुश्मन के गढ़ में भी भारत माता की जय के नारे लगाते हुए अपनी शूरवीरता का परिचय दिया।
विज्ञापन


28जीडीआरपी01-शहीद बेटे मनिंदर की वर्दी पहन अभिनंदन को सेल्यूट करते पिता सतपाल अत्री, बहन शबनम, भाई लखवीश व परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर विक्की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed