{"_id":"5b3cf9e84f1c1b02278b4798","slug":"81530722792-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के विरोध में काली पट्टियां बांध वकीलों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के विरोध में काली पट्टियां बांध वकीलों ने जताया विरोध
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के विरोध में काली पट्टी बांध वकीलों ने जताया विरोध
गुरदासपुर। चिट्टे व नशे के विरोध में पंजाब के विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों द्वारा चलाए जा रहे विरोध सप्ताह अभियान में अब वकील भी कूद पड़े हैं। इस संबंध में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन गुरदासपुर की एक बैठक प्रधान एडवोकेट सुखविंदर सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें बड़ी संख्या में वकीलों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान वकीलों ने पंजाब में बड़े पैमाने पर हो रही नशीले पदार्थों की बिक्री व नशा कारोबारियों के फैलते जाल को आर्थिक व सामाजिक पहलुओं से गंभीर बताते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की गई। वकीलों ने कहा कि नशे की फैलती जड़े पंजाब की जवानी को तबाह करती जा रही है। अफसोस की बात है कि सरकारी व प्रशासनिक स्तर पर इसे रोकने के लिए जो कड़े कदम उठाए जाने चाहिए थे, वो समय पर नहीं उठाए गए। इस कारण नशा तस्करों के हौसले लगातार बुलंद होते गए। आज सरकारी व प्रशासनिक ढांचे के रवैये के चलते रोजाना पंजाब के नौजवान नशे के कारण मौत के मुंह में जा रहे है। इसके अलावा कुछ पुलिस अधिकारी भी नशा तस्करों से मिलीभगत होने के मामले आए है, जो बहुत ही गंभीर चिंता का विषय है। इस मौके बैठक में वकीलों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि बुधवार को वह नशे के विरोध में सामूहिक रुप से अपने बाजुओं पर काली पट्टियां बांध कर रोष व्यक्त करेंगे। इस पश्चात समूह वकीलों ने जिला कचहरी परिसर में अपने बाजुओं पर काली पट्टियां बांध कर नशा तथा नशा तस्करों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। वह मांग कर रहे थे कि पंजाब की जवानी को बचाने के लिए तथा नशा तस्करों को दबोचने के लिए पंजाब सरकार शीघ्र ही ठोस कदम उठाए। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप कुमार, सचिव न रपिंदर सिंह लेहल, ज्वाइंट सचिव एडवोकेट मुनीष कुमार, एडवोकेट रणबीर आकाश, एडवोकेट वरुण गोसाईं, एडवोकेट पंकज तिवाड़ी, बलबीर सिंह गिल, एडवोकेट राकेश शर्मा, एडवोकेट सुशील शर्मा, एडवोकेट रंजन चौहान उपस्थित थे।
04जीडीआर4- काली पटट्टी बांध कर काम करते वकील।