फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   खड़े ट्रक में आल्टो कार टकराई,

खड़े ट्रक में आल्टो कार टकराई,

Mon, 05 Mar 2018 10:33 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खड़े ट्रक में आल्टो कार टकराई,
खड़े ट्रक से टकराई कार, दो साल के मासूम की मौत
विज्ञापन

गुरदासपुर।
फतेहगढ़ चूड़ियां जा रही एक कार पीर बाबा की मजार के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो साल के बच्चे की मौत हो गई। कार में सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक घायल विनोद कुमार की हालत चिंताजनक है।

दीनानगर के थाना प्रभारी कुलजिंदर सिंह ने बताया कि पठानकोट से ऑल्टो में सवार विनोद कुमार अपने बेटे नक्श के साथ फतेहगढ़ चूड़ियां मालती पत्नी सोनू को छोड़ने के लिए जा रहा था। उनके साथ तीन बच्चे जिनका नाम उदय ,चाहत और नक्श है कार में थे। कार जब दीनानगर से आगे पांच पीर की मजार के पास पहुंची तो ट्रक को ओवरटेक करते हुए आगे खड़े एक ट्रक के साथ भीषण टक्कर हो गई। इससे आगे की सीट पर बैठे दो साल के नक्श की मौके पर ही मौत हो गई। उसका पिता विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को सिटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर विनोद कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी का कहना है कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


05जीडीआर010-जीआरपी 30 दुर्घटना के दौरान क्षतिग्रस्त हुई कार
05जीडीआर011- परिजनों के ब्यान कलमबद्ध करते हुए पुलिस अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed