{"_id":"6123dde98ebc3eb34c7e3ec8","slug":"78-lakh-gold-seized-from-a-passenger-who-arrived-from-sharjah-amritsar-news-pkl424366685","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारजाह से पहुंचे यात्री से पकड़ा 78 लाख का सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारजाह से पहुंचे यात्री से पकड़ा 78 लाख का सोना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट राजासांसी पर तैनात कस्टम एयर इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने 22 अगस्त 2021 को शारजाह से अमृतसर पहुंची फ्लाइट से आए एक यात्री को एक किलो 600 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी कीमत लगभग 78 लाख रुपये आंकी गई है। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या ने रविवार को रात करीब 8:30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड किया था।
कस्टम प्रिवेंटिव अमृतसर के ज्वाइंट कमिश्नर बलबीर सिंह मांगट के मुताबिक उन्हें सूचना थी कि शरजाह की फ्लाइट से आ रहा एक यात्री बड़ी मात्रा में अपने साथ सोना ला रहा है। एयर इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने इस फ्लाइट से आए यात्रियों की चेकिंग की। इस दौरान मुंबई के पास पिछले समय के दौरान चर्चित रहे इलाके पालघर के एक यात्री को डरा-डरा पाया तो उसे अन्य यात्रियों से अलग कर लिया।
कस्टम अधिकारियों ने अन्य यात्रियों के सामान की चेकिंग के बाद इस यात्री के सामान की तलाशी लेनी शुरू की तो उसके अंडरवेयर और ट्राउजर में पेस्ट के रूप में छुपा सोना बरामद हुआ। जिसका वजन 1894 ग्राम निकला, जिसमें शुद्ध सोने का वजन 1600 ग्राम पाया गया। इसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत करीब 78 लाख रुपये आंकी गई है। मांगट ने बताया कि आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।