{"_id":"5c8293abbdec2213fe5d1bc2","slug":"71552061355-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सिंह साहिबान की बैठक आज,ज्ञानी इक़बाल सिंह के साथ टकराव के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सिंह साहिबान की बैठक आज,ज्ञानी इक़बाल सिंह के साथ टकराव के आसार
विज्ञापन
अकाल तख्त परिसर में ज्ञानी इकबाल को प्रवेश से रोक सकती है एसजीपीसी
आज गुरमीत राम रहीम को माफी दिए जाने का खुलासा करने आ रहे हैं पूर्व जत्थेदार
दूसरी पत्नी बोलीं- जत्थेदार साहिब ने बुलाया तो जाऊंगी अकाल तख्त साहिब, लेकिन नहीं आया है बुलावा
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। तख्त श्री पटना साहिब के निवर्तमान जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह की ओर से 9 मार्च को श्री अकाल तख्त साहिब में पहुंचकर डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह को माफी देने का खुलासा करने की घोषणा के बाद टकराव के आसार पैदा हो गए हैं। ज्ञानी इकबाल सिंह ने घोषणा की है कि वह पांच सिंह साहिबान की बैठक से पहले संगत के सामने सुखबीर बादल की ओर से दी गई माफी की शर्तों के बारे में संगत को जानकारी देंगे। वहीं उनकी दूसरी पत्नी की ओर से लगाए गए आरोपों पर भी पक्ष रखेंगे। ज्ञानी इकबाल सिंह की घोषणा के बाद एसजीपीसी ने ज्ञानी इकबाल सिंह को अकाल तख्त परिसर में प्रवेश करने से रोकने की योजना बनाई है।
उधर, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भी ज्ञानी इकबाल सिंह पर लगे आरोपों की जांच के लिए गठित सात सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट पर विचार-विमर्श के लिए पांच सिंह साहिब की बैठक बुलाई है। अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को उनकी दूसरी पत्नी बीबी बलजीत कौर के भी श्री अकाल तख्त साहिब में पहुंचने के आसार हैं। बातचीत करते हुए बीबी बलजीत कौर ने बताया कि अभी तक उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से कोई बुलावा नहीं मिला है। अगर उन्हें अपना पक्ष रखने कि लिए बुलाया तो जरूर अकाल तख्त पहुंचेंगी। ज्ञानी इकबाल सिंह ने 15 वर्षों से उनका जीवन दूभर कर रखा है। इससे से पहले भी उन्होंने तत्कालीन जत्थेदारों ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती व ज्ञानी गुरबचन सिंह को ज्ञानी इकबाल सिंह की शिकायत दी थी। लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हुई। ज्ञानी इकबाल सिंह के खिलाफ सख्त करवाई होगी, इसकी उन्हें उम्मीद है।
ज्ञानी राजिंदर सिंह नहीं होंगे मीटिंग में शामिल
कई वर्षों के बाद पांच सिंह साहिबान की बैठक में तख्त पटना साहिब के जत्थेदार शामिल नहीं होंगे। ज्ञानी इकबाल सिंह का इस्तीफा मंजूर होने के बाद नियुक्त किए गए कार्यवाहक जत्थेदार राजिंदर सिंह इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। पांच सिंह साहिबान की बैठक का कोरम पूरा करने के लिए श्री हरमंदिर साहिब के हेड ग्रंथि सहित कुछ अन्य ग्रंथि सिंह साहिब को शामिल किया जा सकता है। श्री अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथि ज्ञानी गुरमुख सिंह अमृतसर में नहीं हैं, इसलिए बैठक में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
ज्ञानी इकबाल सिंह के धार्मिक जीवन का होगा निर्णय
शनिवार की बैठक में ज्ञानी हरप्रीत सिंह ज्ञानी इकबाल सिंह पर लगे आरोपों की जांच के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट पर पांच सिंह साहिब के साथ विचार विमर्श करेंगे। ज्ञानी इकबाल सिंह की दूसरी पत्नी के आरोपों व उनके बेटे गुर परशाद द्वारा शराब पीने व तम्बाकू का सेवन करने की वीडियो वायरल होने के बाद पांच सिंह उनपर सख्त करवाई करने के मूड में है। शनिवार की बैठक में ज्ञानी इकबाल सिंह का धार्मिक जीवन किस करवट बैठेगा, इसका निर्णय हो जाएगा।